मनोरंजन featured

मशहूर मराठी गायक अरुण दाते का हुआ निधन

Untitled 35 मशहूर मराठी गायक अरुण दाते का हुआ निधन

नई दिल्ली। मराठी गायकों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जाने माने मराठी गायक अरुण दाते का आज सुबह यहां शहर के कंजुरमार्ग स्थित उनके निवास में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। श्री दाते के परिवार में उनका बेटा अतुल दाते है। उनके दूसरे बेटे संगीत दाते का दो साल पहले निधन हो गया था।

Untitled 35 मशहूर मराठी गायक अरुण दाते का हुआ निधन

अरुण दाते के प्रसिद्ध गीत’

अरुण के कई गाने गाये उनमें से उनके कुछ प्रसिद्ध गीत’ शुक्रतारा मंद वारा चांदणे पाण्यातुनी’, ‘या जन्मावर, या जगण्यावर शतदा प्रेम करवे’, ‘भातकुलीच्या केला मधे राजा आणिक राणी’, ‘चांदणे पाण्यातुनी’, ‘येसिल येसिल येसिल’, ‘पानी पहाटे पहाटे येसिल’ और ‘दिवस तुझे दिलाया’ हैं।

एक समय मंगेश पडगांवकर, यशवंत देओ ओर अरुण दाते तीनों की जोड़ी प्रसिद्ध थी। श्री दाते ने 28 साल तक टेक्सटाइल इंजीनियर के रूप में काम किया था। उन्होंने भारत रत्न लता मंगेशकर, आशा भोंसले, सुमन कल्याणपुर कर, सुधा मल्होत्रा, और कविता कष्णमूति के साथ भी गाने गाये।

Related posts

IND vs AUS : तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने की 13 सदस्यीय टीम की घोषणा

Ankit Tripathi

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 के पार, जाने अपने शहर के रेट

Rani Naqvi

16 दिन का लगने जा रहा फुल लॉकडाउन..

Mamta Gautam