featured बिज़नेस

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 के पार, जाने अपने शहर के रेट

पेट्रोल डीजल देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 के पार, जाने अपने शहर के रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ते ही जा रहे हैं। आज लगातार 20 वें दिन डीजल के दाम में 17 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ते ही जा रहे हैं। आज लगातार 20 वें दिन डीजल के दाम में 17 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के दाम भी 21 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। सात जून से लेकर अब तक पेट्रोल में रुपए 8.87 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल में 10.80 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में, जहां डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक है। अब दोनों की कीमतें 80 रुपए से ऊपर पहुंच गई है। जहां पेट्रोल 19 महीने के उच्च स्तर पर बिक रहा है, वहीं डीजल ऑल टाइम हाई लेवल पर है।

गौर हो कि सात जून से पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है। इससे पहले 82 दिन तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। देशभर में एक साथ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाते हैं लेकिन राज्यों में इनके अलग-अलग दर होते हैं इसकी वजह है इस पर लगने वाले सेल टैक्स या VAT राज्यों के अलग-अलग होते हैं। इसलिए राज्यों में इनके खुदरा दाम बदल जाते हैं।

https://www.bharatkhabar.com/the-martyrs-father-asked-for-the-money-of-the-tent-for-the-funeral/

प्रमुख शहरों में Petrol का आज का भाव

दिल्ली :  80.13 रुपए प्रति लीटर

मुंबई :  86.91 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई :  83.37 रुपए प्रति लीटर

गुरुग्राम :  78.35 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद :  83.18 रुपए प्रति लीटर

बैंगलुरु : 82.74 रुपए प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में  Diesel का आज का भाव

दिल्ली : 80.19 रुपए प्रति लीटर

मुंबई :  78.51 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई :  77.44 रुपए प्रति लीटर

गुरुग्राम :  72.47 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद :  78.36 रुपए प्रति लीटर

बैंगलुरु : 76.25 रुपए प्रति लीटर

कच्चे तेल का वायदा भाव गुरुवार को 1.87% टूटकर 2,839 रुपए प्रति बैरल पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.24% के नुकसान से 37.54 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा इसी तरह 1.1%, या 47 सेंट, बढ़कर  41.52 डॉलर हो गया, लेकिन सप्ताह के लिए एक छोटे से गिरावट की ओर भी बढ़ रहा था।

Related posts

CAA हिंसा: CCTV फुटेज को लेकर दिल्ली पुलिस और जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन में ठनी

Trinath Mishra

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुये जस्टिस संजय यादव

sushil kumar

मोदी की मंत्रियों को हिदायत: सर्जिकल स्ट्राइक पर संबंधित लोग ही दें बयान

shipra saxena