Breaking News featured देश

कोहरे की मार : लंबे रुट की 101 ट्रेनें लेट, 11 कैंसिल और 19 उड़ानों में हुई देरी

train flight fog कोहरे की मार : लंबे रुट की 101 ट्रेनें लेट, 11 कैंसिल और 19 उड़ानों में हुई देरी

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शनिवार की सुबह दिल्ली वालों को पिछले तीन दिनों से हो रहे घने कोहरे से थोड़ी निजात मिली लेकिन ठंड का कहर जारी रहा। बढ़ी ठंड का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों और फ्लाइटों पर देखा गया जिसके चलते 101 ट्रेनें लेट हुई जबकि 18 के समय में बदलाव किया गया।

train-flight-fog

ट्रेनों पर पड़ी कोहरे की मार:-

घने कोहरे का असर जन जीवन के साथ-साथ ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली से यूपी, राजस्थान और पंजाब जाने वाली 101 ट्रेनें देरी से चल रही है। इसके अलावा करीबन 18 के समय में बदलाव किया गया है जबकि 11 ट्रेनें कैंसिल की जा चुकी है। लेट आने वाली ट्रेनों में लखनऊ- दिल्ली शताब्दी, कोलकाता राजधानी, सियालदाह राजधानी, स्वराज एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस , जबलपुर -नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।

fog

देरी से उड़ान भर रही है फ्लाइट्स:-

ठंड की मार का असर लोगों के रोजमर्रा के काम के अलावा उड़ानों पर भी पड़ा है। कोहरे की चपेट में आई कई फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी इनमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों उड़ाने शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार 6 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट पर असर पड़ा है जिनमें दिल्ली से दोहा, बर्मिंघम से दिल्ली, सिंगापुर से दिल्ली जैसी फ्लाइट शामिल है। इसके साथ ही 13 घरेलू उड़ानो पर भी असर पड़ा है।

fog-flight

न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी:-

पिछेल साल दिल्ली की सर्दी ने लोगों को काफी निराश कर दिया था। दिसंबर के महीने में लोग मामूली टी-शर्ट में घूमते हुए दिखाई दिए। लेकिन इस बार दिसंबर के महीने की शुरुआत घने कोहरे और गलन वाली ठंड के साथ हुई है जिससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस बार बेसब्री से ठंड का इंतजार कर रहे लोगों के राजधानी की फेमस सर्दी देखने को मिल सकती है।पिछले तीन दिनों से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा है जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट बरकरार है। शुक्रवार को न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

fog

Related posts

कोरोना से कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख केस, 1501 की मौत

Saurabh

Aaj Ka Panchang: 11 अगस्त 2022 का पंचांग. जानें आज का नक्षत्र और राहुकाल

Nitin Gupta

मेक्सिको के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 17 लोगों की हुई मौत

rituraj