featured दुनिया देश

चंडीगढ़ में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार

crime चंडीगढ़ में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन यहां पर लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला जीरकपुर से सामने आया है। यहां 19 वर्षीय लड़की ने एक शख्स पर पीछा करने और छेड़खानी करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी की उम्र 32 साल बताई जा रही है। पुलिस में पीड़िता द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

crime चंडीगढ़ में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार
crime

 

आरोपी की पहचान जीरकपुर के लोहरगढ़ निवासी के रूप में हुई है। आरोपी का नाम नीरज चौहान बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से लड़की का पीछा किया करता था। पीछा करने के साथ साथ आरोपी लड़की पर गंदे कमेंट करने के साथ-साथ उसे छूने की कोशिश करता था। जिसके बाद पीड़िता ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब करने वाली बात यह है कि आए दिन चंडीगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। यहां आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले आईएएस की बेटी के साथ छेड़खानी करने का मामला थमा ही नहीं था कि अब एक और नया मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी अपनी कार से जा रही थी। जिसके बाद उसकी गाड़ी दो मनचलों ने रुकवाई लेकिन लड़की ने अपनी गाड़ी को पीछे की तरफ बढ़ाया। मामला सामने आने पर पता लगा की उन मनचलों में से एक हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला था और उसके साथ उसका दोस्त था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Related posts

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, मनोज तिवारी ने किया नामों का एलान

Rani Naqvi

क्षेत्रीय भाषाओं में भी पढ़ाई जाएगी अब इंजीनियरिंग, कुछ IIT अगले शैक्षणिक सत्र से करेंगे शुरुआत

Hemant Jaiman

Solar Eclipse: किन देशों में दिखाई देगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर क्या होगा असर

Rahul