दुनिया

मलेशिया में भारी बारिश और बाढ़, 22,000 से अधिक लोग बेघर

मलेशिया में भारी बारिश और बाढ़, 22,000 से अधिक लोग बेघर

मलेशिया में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरे मलेशिया में बीते दिन को 22,000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित निकाला गया।

भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गई हैं। इसकी वजह से कई शहरी इलाके जलमग्न हो गए। भीषण बाढ़ की वजह से कई जगह सड़के टूट गई हैं जिससे हजारों गाड़ियां फंसी हुई हैं।

मलेशिया में बाढ़ से हजारों लोग बेघर
मलेशिया के एक आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक आठ राज्यों और क्षेत्रों में लगभग 22,000 बाढ़ पीड़ितों को उनकी मूल जगह से दूसरी जगह ले जाया गया है, जिनमें से 10,000 से अधिक लोग केंद्रीय राज्य पहांग से थे।

ये भी पढ़ें :-

OSSC Recruitment: OSSC JA के 140 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वहीं. सेलांगोर से करीब 5000 से अधिक लोग बाढ़ की वजह से अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं।

Related posts

पाकिस्तान में कुत्ते को सुनाई मौत की सजा, एक सप्ताह काट चुका है कैद

kumari ashu

पाक में कुलभूषण के परिवार से बदसलूकी पर लोकसभा और राज्यसभा में सुषमा देंगी बयान

Rani Naqvi

काबुल में ट्रक बम हमला, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

bharatkhabar