Breaking News featured उत्तराखंड भारत खबर विशेष

ग्रीन कार्ड बनावाएं और नियमों के अनुसार पाएं छूट

green card ग्रीन कार्ड बनावाएं और नियमों के अनुसार पाएं छूट

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोकल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड इसी हफ्ते से बनेंगे, मगर वैध एक मई से माना जाएगा। बाहरी वाहनों के कार्ड एक मई से बनेंगे। लोकल से सवारी भरने वाले बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले यात्रियों की सूची सत्यापित करवानी होगी। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्री वाहन टैक्सी, मैक्सी, मिनी बस और बस के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी है।
बिना ग्रीन कार्ड के वाहन यात्रा पर नहीं जा सकते। परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड बनाने की कवायद शुरू कर दी। आरटीओ दिनेश पठोई ने बताया कि ग्रीन कार्ड उत्तराखंड के आरटीओ और एआरटीओ दफ्तर में बनेंगे। कार्ड दो माह के लिए वैध होता है। इस बार कुछ बदलाव किया गया है। पहले जिस दिन ग्रीन कार्ड बनाया जाता था, उसी दिन से वैध माना जाता था, लेकिन परिवहन व्यवसायियों की मांग पर इस बार इसमें बदलाव किया गया है। अप्रैल में बना ग्रीन कार्ड एक मई से 30 जून तक वैध माना जाएगा। इसका फायदा स्थानीय कारोबारियों को मिलेगा। देहरादून दफ्तर में ग्रीन कार्ड बनाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
सत्यापित करवानी होगी यात्रियों की सूची : बाहरी प्रांतों से आने वाले वाहनों के लिए लोकल सवारी बैठाने पर ग्रीन कार्ड का नियम सख्त किया है। बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड एक मई से बनेंगे, लेकिन कार्ड बनाने से पहले यात्रियों की सूची सत्यापित करवानी होगी।
इन दफ्तरों में बनेंगे ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड आरटीओ और एआरटीओ दफ्तर में बनते हैं। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, विकासनगर, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रपयाग, कर्णप्रयाग, कोटद्वार और कुमाऊं-हल्द्वानी शामिल हैं। छोटे वाहन ग्रीन कार्ड की फीस 400 और बड़े वाहनों की 600 रुपये है।
क्या है ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बनाया जाता है। इसमें वाहन के इंश्योरेंस, फिटनेस, टैक्स की वैधता, वाहन स्वामी का नाम, ड्राइवर के लाइसेंस की पूरी डिटेल होती है। यह फुल डिटेल पेपर होता है। चारधाम यात्रा की चेक पोस्टों पर ड्राइवर को वाहन के सभी कागज दिखाने की जरूरत है। संदेह होने पर ही अन्य पेपर दिखाए जाते हैं। इससे यात्रियों के समय की बचत भी होती है।

Related posts

BCCI पर मंडरा रहा कोरोना का संकट, कर्मचारियों के वेतन काटने की हो रही तैयारी..

Rozy Ali

भागवत के भरोसे अखिलेश का मेकओवर करेंगे संजय !

Nitin Gupta

तेजी से घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम ! जानिए कब से मिलेगा फायदा

Saurabh