महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग नेपाली लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना पांच जनवरी की है।
पीड़िता नौकरी की तलाश में आई थी भारत
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नौकरी की तलाश में भारत आई थी। लड़की ने यहां हडपसर से पेठ के लिए ऑटो रिक्शा की सवारी की, लेकिन किराया नहीं दे सकी। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की ने ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ हडपसर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के बयान पर केस दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बाद में आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी छेड़खानी का केस दर्ज कराया है।
11 जनवरी तक आरोपियो को पुलिस हिरासत में भेजा
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 11 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें :-