featured देश

महाराष्ट्र: औरंगाबाद – अहमदनगर राजमार्ग पर दो कारों की भिडंत, 4 लोगों की मौत

road accident 1 महाराष्ट्र: औरंगाबाद – अहमदनगर राजमार्ग पर दो कारों की भिडंत, 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक बड़ा सड़का हादसा हो गया है। औरंगाबाद – अहमदनगर राजमार्ग पर दो कारों की आपस में भिडंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

ये भी पढ़ें :-

Bank Strike: आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, कामकाज रहेंगे पूरी तरह ठप

तेज रफ्तार के चलते दोनों कारों में हुई जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद – अहमदनगर राजमार्ग पर कायगांव के करीब तेज रफ्तार से औरंगाबाद की ओर जा रही कार सामने से आ रही एक दूसरी कार से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोकल लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए गंगापुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जख्मी लोगों का इलाज जारी है।

बता दें कि इससे पहले गुरूवार देर रात मुंबई – पुणे हाईवे पर एक कार ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग घायल हो गए थे।

Related posts

सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- लापता है मुख्यमंत्री जी की टीम-11 और टीम-9  

Shailendra Singh

बुखार की चपेट में आया पूरा गांव, पिछले पंद्रह दिनों में हुई लगभग 7 लोगों की मौत   

mahesh yadav

बिजनौर में सपा-कांग्रेस महागठबंधन पर गरजे पीएम मोदी

kumari ashu