Breaking News featured देश

बढ़ती महंगाई के बीच खाना बनाना हुआ मुश्किल, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

WhatsApp Image 2021 02 04 at 11.44.28 AM बढ़ती महंगाई के बीच खाना बनाना हुआ मुश्किल, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। इन दिनों देश अर्थिक स्थिति के कमजोर दौर से गुजर रहा है। क्योंकि कोरोना महामारी ने अर्थव्यवस्था की आर्थिक कमर तोड़ कर रख दी है। इसके साथ ही सरकार द्वारा हर रोजमरा की चीजों की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बता दें कि सरकार द्वारा कहा जा रहा है किसी भी चींज को महंगा नहीं किया जा रहा है, लेकिन आए दिन रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतें बढ़ाईं जा रही है। जिसके चलते आज फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की बढ़ोतरी की है तो वहीं कॉमर्सियल सिलेंडरों के दाम 6 रूपये घटाए गए हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम-

बता दें कि आम लोगों का जीवन यापन करना कठिन हो गया है। क्योंकि सरकार सस्ते के नाम पर महंगाई को दावत दे रही है। आए दिन सामनों पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते साल 2020 में दिसंबर के महीने में दो बार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया था। कंपनी ने पहले 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद फिर से 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे। इसके साथ एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। दाम बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 किलोग्राम घरेलू गैस रिलेंडर के दाम 732 रुपये हो गया है जबकि पहले इसकी कीमत 707 रुपये थी। वहीं पटना में इसी सिलेंडर के दाम अब 817.50 रुपये हो गया है। इसके साथ ही इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलो के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए थे। जिस दिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस दिन घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई थी।

Related posts

Amalaki Ekadashi 2022: आमलकी एकादशी व्रत आज, जानें कैसे मिलेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा

Neetu Rajbhar

सुरक्षा में कटौती को लेकर भड़के लालू, फांसी पर चढ़ने को तैयार लेकिन मोदी के आगे नहीं झुकेंगे

Breaking News

युद्ध के बीच पहली बार कीव पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडन, ‘बोले हम क्रेन के साथ खड़े हैं

Rahul