featured यूपी

अयोध्या में ही नहीं यहां पर भी हैं भगवान राम के मंदिर, आप भी कर लीजिए दर्शन

अयोध्या के ‘रामनवमी मेले’ की ये है महिमा, इस वजह से जुटती है भारी भीड़

लखनऊ। बुधवार यानि 21 अप्रैल को पूरे भारत में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। हर भारतीय उऩके जैसा बनना चाहता है और उनके नक्शे कदम पर चलना चाहता है।

रामनवमी के दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था। आइये आज हम आपको बताते हैं कि प्रभु श्रीराम का मंदिर सिर्फ अयोध्या में ही नहीं है बल्कि भारत के कोने कोने में है। हम में से अक्सर लोग पूछते हैं कि हनुमान मंदिर तो बहुत हैं शिव जी के मंदिर भी बहुत हैं, दुर्गा मंदिर भी बहुत है लेकिन रामजी के मंदिर बहुत कम दिखते हैं। तो दोस्तों आज आपको हम लोग दर्शन करवाते हैं देश में बने प्रभु श्री राम के मंदिर के बार में।

श्रीराम का कालाराम मंदिर, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक में कालाराम के नाम से रामजी का मंदिर है। ये मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में है। इस मंदिर में भगवान राम के अलावा माता सीता और लक्ष्मण जी की भी मूर्ति है। इस मंदिर के निर्माण के पीछे ये कहानी है कि जब भगवान राम चौदह वर्ष के वनवास के दौरान वनगमन को गए थे तब दस वर्ष होने पर वो नासिक के इसी स्थान पर मां गोदावरी के निकट रहे थे।

इस मंदिर में भगवान राम की दो फुट की काले रंग की मूर्ति स्थापित है। ये मूर्ति यहां के एक व्यक्ति को सपने में दिखाई पड़ी थी और उन्होंने इस मूर्ति को निकलवाकर यहां पर मंदिर का निर्माण करवाया था।

तेलंगाना का सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर

महाराष्ट्र के बाद अब चलते हैं तेलगांना की तरफ तो यहां पर भी प्रभु श्री राम का एक भव्य मंदिर है। यह मंदिर तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में स्थित है। ये मंदिर उस स्थान पर मौजूद है जहां पर प्रभु श्री राम ने सीता माता को वापस लाने के लिए मां गोदावरी को पार किया था। मंदिर के अंदर भगवान राम की भव्य मूर्ति स्थापित है। वहीं माता सीता प्रभु राम के साथ कमल का फूल लेकर साथ में खड़ी हैं।

केरल का राम मंदिर

केरल के त्रिशूर जिले में प्रभु राम का ये मंदिर स्थापित है। इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि इसमें जो प्रभु राम की मूर्ति स्थापित की गई है उसकी पूजा स्वयं कृष्ण जी द्वारा की जाती थी। बताते हैं कि ये मूर्ति समुद्र में डूबी हुई थी और चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे को समुद्र से मिली थी।

इसके बाद उस दौर के शासक वक्कायिल ने मूर्ति को मंदिर में स्थापित करवाया था। ये मंदिर देखने में बहुत ही खूबसूरत है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस मंदिर में भगवान राम के दर्शन करता है वो बुरी आत्माओं से मुक्त हो जाता है।

मध्यप्रदेश का राम राजा मंदिर

राम जी का ये मंदिर मध्यप्रदेश के ओरछा में मौजूद है। राम राजा मंदिर भारत का इकलौता मंदिर है जहां भगवान राम की पूजा भगवान के रूप में नहीं बल्कि एक राज के रूप में उनकी पूजा की जाती है। यहां भगवान राम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है और उनको सलामी भी दी जाती है। इस मंदिर में इस दृश्य को देखने के लिए हर दिन सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं।

अमृतसर का राम तीर्थ मंदिर

अमृतसर वैसे तो सिखों की पवित्र स्थली है। यहां पर सिखों का पवित्र स्वर्ण मंदिर है। लेकिन यहां के कण कण में भी भगवान राम ही बसे हुए हैं। कहते हैं कि जब प्रभु राम लंका से आने के बाद माता सीता को त्याग दिया था तो इसी स्थान पर महार्षि बाल्मीकी के आश्रम में उन्हें स्थान मिला था। यहीं पर माता जानकी ने लव और कुश को जन्म दिया था।

जम्मू का प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का ये मंदिर जम्मू में है। ये मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। ये जम्मू के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के परिसर में इसके अलावा सात और मंदिर बने हैं जिनमें विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। रामजी का रघुनाथ मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। पूरे देश के हिंदू दूर-दूर से इस मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने के लिए आते हैं।

Related posts

एनएच हाइवे के बंद होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, तीन दिन से नहीं मिला खाने पीने का सामान

Kalpana Chauhan

पेट्रोल डीजल के रेट हुए कम, आया 78 रुपये के नीचे

mohini kushwaha

जानिए योगी के दौरे से पहले क्यों घबराया अस्पताल प्रशासन

Pradeep sharma