featured Breaking News देश बिहार मध्यप्रदेश यूपी राजस्थान राज्य

लोकसभा चौथा चरण: नौ राज्य, 71 सीट पर 1.40 लाख मतदान केंद्र के सहारे सुबह से ही मतदान जारी

loksabha election2019 लोकसभा चौथा चरण: नौ राज्य, 71 सीट पर 1.40 लाख मतदान केंद्र के सहारे सुबह से ही मतदान जारी

एजेंसी, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2019 के 4th Phase Election के चुनावों के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।

71 लोकसभा सीटों पर कुल 943 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन चुनावों में 12.79 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं. भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

इस चरण में 12 करोड़ 79 लाख मतदाता हें। 943 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 33% करोड़पति हैं। 23% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान-उत्तरप्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्यप्रदेश-ओडिशा की 6-6, बिहार की पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में मतदान हो रहा है।

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। फिल्म अभिनेत्री रेखा ने मुंबई के बांद्रा में वोट डाला।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास मुंबई के पेडर रोड स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उत्तर-मध्य मुंबई से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन ने वर्ली स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने राज्य के झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई में कप परेड इलाके के जीबी सोमानी स्कूल में बनाएग गए मतदान केंद्र पर वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और नवादा से मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार में लखीसराय जिले की बरहिया में मतदान किया।

Related posts

Happy Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे पर ऐसे कहें अपने दिल की बात

Rahul

अल्मोड़ा: भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बाद महंगाई की मार, मार्ग बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत, परेशान हुए लोग

Saurabh

यूपी दौरे पर सीएम धामी, जानिए किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Neetu Rajbhar