Breaking News featured खेल

भारत के शानदार खेल से श्रीलंका को 322 रनों का लक्ष्य

saharnpur 4 भारत के शानदार खेल से श्रीलंका को 322 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली। विराट कोहली की पूरी टीम इस समय फार्म में है। क्योंकि अभी- अभी अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को काफी बुरी तरीके से पटखनी दी । उस मैच में युवराज सिंह भी अपने पुराने अदांज मे नजर आये जो कि किसी भी टीम के लिए घातक साबित हो सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ युवराज सिंह ने 32 गेंदो मे 53 रनों कि तूफानी पारी खेली जो कि किसी भी विपक्षी टीम के लिए सरदर्द है।

इसके अलावा ओपनर भी अपने पुराने अदांज में नजर आए और एक अच्छी शुरुआत दी थी। जिसके बाद बचाखुचा काम विराट कोहली और बुमराह ने कर दिया। इस तरह देखा जाय तो श्रीलंका की टीम इंडिया के सामने काफी बौना दिख रहा है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओ का खेल है ।जिसमें कुछ भी संभव हो सकता है।

लेकिन श्री लंका कि टीम से महेला जयवर्धने और संगाकारा के जाने के बाद से श्रीलंका की टीम काफी कमजोर नजर आयी है। हांलाकि इस मैच से पहले मैथ्यूज भी अनफीट थे। जिससे उभर कर इस मैच में खेलने के लिए आए हैं। मैथ्यूज ने बताया कि वे इस मैच को खेलने के लिए बिलकुल फीट हैं और वे सिर्फ बल्लेबाजी के लिए इंडिया के खिलाफ तैयार हैं।

Live Update:-

  • श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले करेगा क्षेत्ररक्षण
  • भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
  • 5 ओवर में भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी
  • भारतीय टीम ने 5 ओवर में बनाए 17 रन
  • भारत के 10 ओवर में 48 रन
  • 10 ओवर में 48 रन बिना किसी नुकसान के
  • भारत के सौ रन पूरे, रोहित शर्मा ने जड़ा पचासा
  • 19.3 ओवर में पूरा किया 100 रन
  • 20 ओवर में भारत ने बनाए 107 रन
  • 20 ओवर में 107 रन, रोहित 60और धवन 42 पर
  • शिखर धावन ने जड़ा पचासा
  • रोहित शर्मा का विकेट गिरा, भारत का स्कोर 138 रन
  • विराट का विकेट गिरा,  भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन
  • युवराज का विकेट गिरा,  भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन
  • भारत के 200 रन पूरे, 16 पर धोनी और 91 पर धवन
  • शिखर धवन का शतक पूरा, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 216 रन
  • शिखर धवन का विकेट गिरा, भारत का स्कोर 4 विकेट पर 261 रन
  • धोनी का अर्ध शतक पूरा, भारत का स्कोर 5 विकेट पर 291 रन
  • धोनी का अर्ध शतक पूरा, भारत का स्कोर 5 विकेट पर 300 रन
  • धोनी का विकेट गिरा, भारत का स्कोर 6 विकेट पर 307 रन
  •  6 विकेट पर भारत का स्कोर 321 रन, श्रीलंका को दिया 322 रनों का लक्ष्य

Related posts

महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचेंगे प्रयागराज

Neetu Rajbhar

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, 250 लोगों की हुई मौत

Rahul

विधायक अमनमणि त्रिपाठी के आवास पर लगा कुर्की का नोटिस, भगोड़ा घोषित कर चुकी है पुलिस

Pradeep Tiwari