दुनिया वायरल वीडियो

जकरबर्ग की सुरक्षा पर पिछले साल 156 करोड़ रु. खर्च हुए, एक साल में 60% बढ़ोतरी

mark zukerburg security जकरबर्ग की सुरक्षा पर पिछले साल 156 करोड़ रु. खर्च हुए, एक साल में 60% बढ़ोतरी

एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने सीईओ मार्क जकरबर्ग की सुरक्षा पर पिछले साल 2.26 करोड़ डॉलर (156.32 करोड़ रुपए) खर्च किए। करीब 2 करोड़ डॉलर की रकम जकरबर्ग और उनके परिवार की सुरक्षा पर खर्च हुई। 26 लाख डॉलर जकरबर्ग को प्राइवेट जेट इस्तेमाल करने के लिए मिले। यह राशि भी सुरक्षा खर्च में ही शामिल थी। फेसबुक ने शुक्रवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

शेरिल सैंडबर्ग के वेतन-भत्ते 10 करोड़ रुपए कम हुए
2017 में जकरबर्ग की सुरक्षा का खर्च 90 लाख डॉलर (62.25 करोड़ रुपए) था। एक साल में यह 60% बढ़ गया है। हालांकि, बेसिक सैलरी के तौर पर जकरबर्ग 3 साल से सिर्फ 1 डॉलर सालाना ले रहे हैं।
सीओओ शेरिल सैंडबर्ग की सुरक्षा पर फेसबुक ने पिछले साल 29 लाख डॉलर (20 करोड़ रुपए) खर्च किए। 9 लाख डॉलर उनके प्राइवेट प्लेन इस्तेमाल करने के लिए चुकाए गए। सैंडबर्ग को सैलरी और भत्तों के तौर पर पिछले साल 2.37 करोड़ डॉलर (164 करोड़ रुपए) मिले। 2017 में यह रकम 2.52 करोड़ डॉलर (174 करोड़ रुपए) थी।
फेसबुक द्वारा चुनावों में दखल और डेटा के गलत इस्तेमाल के मामले एक साल में काफी बढ़े हैं। इसलिए कंपनी ने अपने अधिकारियों की सुरक्षा का खर्च बढ़ाया है। कंपनी का कहना है कि फाउंडर, सीईओ, चेयरमैन और कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर के नाते जकरबर्ग की सुरक्षा बढ़ाना जरूरी था।

Related posts

क्यों फटते हैं तेजी से रेडियो, खगोलविदों ने की इसके स्रोत की खोज

Trinath Mishra

फुमियो किशिदा बनें जापान के नए प्रधानमंत्री

Neetu Rajbhar

मेट्रो में दो युवतियां सफर कर रही थीं, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि..

Rahul srivastava