featured Breaking News देश राज्य

KRK ने फिर किया विवादित ट्वीट, ‘राम रहीम ने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था अपने पास’

ram rahim and KRK KRK ने फिर किया विवादित ट्वीट, 'राम रहीम ने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था अपने पास'

नई दिल्ली। आए दिन सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान एक बार फिर से सुर्खियों का केंद्र बन गए हैं। इस बार यौन शोषण के आरोप में जेल गए राम रहीम को लेकर केआरके ने ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि राम रहीम ने 50वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें अपने पास बुलाया था। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अपने पास बुलाकर राम रहीम ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म के बारे में वह कुछ गलत ना लिखे।

ram rahim and KRK KRK ने फिर किया विवादित ट्वीट, 'राम रहीम ने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था अपने पास'
KRK

इस सब के बाद वह जेल चले गए। लेकिन केआरके के इस ट्वीट के बाद से ही ट्वीटर पर उनका मजाक बनाया जा रहा है और कोई तो उन्हें पनौती भी कह रहा है। एक ने लिखा की केआरके के चलते ही राम रहीम को जेल जाना पड़ गया। आपको बता दें कि केआरके आए दिन सुर्खियों का केंद्र बनते हैं। वह आए दिन कुछ ऐसे ट्वीट कर देते हैं जिससे उन्हें पब्लिकसिटी मिल सके। ऐसे में राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई गई है।

 


केआरके ने ट्वीट तक अभिनेता वरुण धवन की धमकी भी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वह उनकी आने वाली फिल्म को तबाह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनमें इतनी क्षमता है कि वह वरुण धवन कि फिल्म को बर्बाद कर सकते हैं। लेकिन केआरके के राम रहीम पर किए गए ट्वीट के बाद उन्हें अजीबो-गरीब ट्वीट का सामना करना पड़ रहा है। कोई तो उन्हें मनहूस बता रहा है।

Related posts

अखिलेश यादव का तंज, भाजपा के विदाई बजट ने सबको रुला दिया

Pradeep Tiwari

बिजली सुधार पर केजरीवाल सरकार ने अंबानी को किया तलब

bharatkhabar

पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका, ईरान ने दागे तीन गोले

Rahul srivastava