featured धर्म

लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखाई देगा

suriya grahan लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखाई देगा

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने वाला है।

ये भी पढ़ें: पुलिस ने वसूले 175 करोड़

जो ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को लगेगा। खगोलशास्त्रों के अनुसार ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। साथ ही ये सूर्य ग्रहण कनाडा, रूस एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में देखा जाएगा। वहीं इस दिन सावित्रि व्रत भी होगा।

सूतक काल में क्या करना चाहिए

मालूम हो कि सूर्य ग्रहण मान्य होने पर इसका सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है। इसमें कोई भी शुभ कार्य जैसे यज्ञ, अनुष्ठान आदि नहीं किए जाते। वहीं मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं। सूतक काल और ग्रहण के दौरान केवल भगवान का भजन ही करना शुभ होता है।

लगेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण

10 जून को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसकी समय सीमा 3 मिनट 44 सेकंड की होगी। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्र सूर्य के 97% भाग को ढक लेता है। और सूर्य बीच से ढका हुआ दिखता है। उसके किनारे का भाग प्रकाशवान होता है। जिससे सूर्य छल्ला या अंगूठी बनता हुआ दिखाई देता है।

इस साल लगेंगे चार ग्रहण

जानकारों के मुताबिक इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण हैं। इनमें से 3 ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। जो ग्रहण भारत में दिखाई देंगे उसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा। इसके साथ ही इसका प्रत्यक्ष या परोक्ष असर जनमानस पर भी पड़ेगा।

4 दिसंबर को लगेगा अंतिम ग्रहण

इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लग चुका है। और दूसरा 19 नवंबर 2021 को लगेगा। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को, तो दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। जो इस साल लगने वाले ग्रहणों में अंतिम ग्रहण होगा।

Related posts

चाय – नाश्ता कराना BJP प्रत्याशी पर पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

shipra saxena

कंपनियों पर पड़ा कोरोना का असर, सरकार ने बैंकरप्सी कोड को आगे बढ़ाने का किया फैसला

Aman Sharma

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती, 5.2 मापी गई तीव्रता

Rahul