featured यूपी

UP News: यूपी पुलिस ने चालान से वसूले 175 करोड़ रुपए

UP News: यूपी पुलिस ने चालान से वसूले 175 करोड़ रुपए

लखनऊ: कोरोना काल में सरकार की तरफ से जितनी सख्ती बरती गई। लोगों ने जमकर गाइडलाइन का उल्लंघन किया। इसी का परिणाम है कि यूपी पुलिस ने ही अकेले 175 करोड़ रुपए लोगों से चालान के तौर पर वसूले हैं।

बिना मास्क मिलने पर 82 करोड़ का चालान

मास्क ना पहनने की गलती करने के कारण लोगों ने भारी चालान चुकाया। शुरुआत में यह राशि काफी कम थी लेकिन बढ़ते संक्रमण के चलते चालान ₹1000 कर दिया गया। पहली बार गलती होने पर ₹1000 का चालान भरना होता था। वहीं दोबारा बिना मास्क दिखाई देने पर जुर्माने की रकम ₹10000 थी। इसी का परिणाम रहा कि ऐसे लोगों से 82 करोड़ 55 लाख रुपए का चालान वसूला गया।

31 मई तक उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन

कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश में 31 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। 1 जून से धीरे-धीरे स्थिति बदलनी शुरू हो जाएगी। तब तक सभी लोगों से घर पर रहने की और सभी गाइडलाइन का पालन करने की बात कही जा रही है। यूपी पुलिस में कोरोना काल के दौरान उत्तर प्रदेश में नियम कानून लागू करने का सभी इंतजाम किया।

इस दौरान कई लोग कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए नजर आए, जिनसे जुर्माना भी वसूला गया। जुर्माने की रकम बढ़ाकर करोड़ों में पहुंच गई है। पिछले वर्ष से लगातार यूपी पुलिस के जवान डटे हुए हैं। विशेषकर लॉकडाउन में उनके लिए काम करना और कठिन हो जाता है। ज्यादातर लोग अपनी मनमर्जी के हिसाब से नियमों को तोड़ते रहते हैं।

Related posts

अगले दो दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश में रहेंगी सोनियां, राहुल और प्रियंका गांधी

bharatkhabar

कमलनाथ चुने गए मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, सिंधिया को कहा धन्यवाद

Ankit Tripathi

सरकारी तालाबों पर कब्जा करने वाले शिक्षण संस्थानों पर होगी कार्यवाई: डीएम

Rahul srivastava