Breaking News featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष: आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद लाभ बहुत कम मिलेगा। मानसिक अशांति व शारीरिक कष्ट का योग आज बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष: राशि आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा, परंतु शाम तक कुछ ऐसा होगा जिससे आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी। जिससे मिलकर कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर से बाहर जाते वक्त मां के पैर छूकर जाना न भूलें।

मिथुन: आज का दिन आप के लिये बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। ससुराल पक्ष से शुभ संकेत मिल सकते हैं। मां दुर्गा के अर्चन से विशेष लाभ होगा।

कर्क: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ रहेगा। कार्य में उन्नति का योग बन रहा है। आज किसी अपरिचित पर भरोसा न करें, वरना नुकसान उठा सकते हैं। कुछ दिन गाय को हरा चारा खिला सकें तो बेहतर रहेगा।

सिंह: राशि लम्बे समय से टल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार से कोई शुभ संकेत मिलेगा। दोस्तों की तरफ से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या: आज का दिन आप के लिये बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए किसी कार्य मे सफलता मिलेगी। काफी समय से फंसा हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। पिता का सम्मान करें।

तुला: आज का दिन आप के लिये बहुत सामान्य रहेगा। जहां परिवार में भक्ति का वातावरण बनेगा, वहीं दूसरी ओर सन्तान पक्ष से चिंता का योग बन सकता है। कुछ ऐसा न करें जिससे बाद में पछतावा हो। कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लें।

वृश्चिक: लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में भक्ति का वातावरण बना रहेगा संतान पक्ष से कोई शुभ संकेत मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।  भगवान शंकर पर शक्कर युक्त जल चढ़ाने से सारे कार्य सिद्ध होंगे।

धनु: राशि आज का दिन आपके लिए शुभ है, मित्रों का व परिवार वालों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। भगवान ठाकुर जी को माखन व मिश्री का भोग लगाएं।

मकर: राशि लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की आज उम्मीद है। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। जिससे किसी महत्वपूर्ण योजना काम करने के संकेत प्राप्त होंगे। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें।

कुम्भ: राशि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत करने के बाद लाभ बहुत कम मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। रास्ते में अगर कोई याचक मिले तो उसे कुछ न कुछ दान जरूर करें।

मीन: राशि किसी मित्र से वाद-विवाद के कारण पूरे दिन मानसिक अशांति का योग बन रहा है। अधिक धन व्यय होगा परिवार में कलह क्लेश हो सकता है। पड़ोसियों से वाद विवाद न करें। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाएं।
—-
श्री गणेशाय नम: दैनिक पंचांग
02 – जून – 2021
☀ पंचांग
मास-जेष्ठ
पक्ष-कृष्ण
वार-बुधवार
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र -शतभिषा
योग  विश्कुम्भ
सूर्योदय  05:23:25
सूर्यास्त  19:14:41
अभिजित मुहूर्त  कोई नहीं
राहु काल  12:19:03 – 14:02:58

Related posts

गायत्री मंत्र का हैं विशेष महत्व ये परेशानी भी हो जाएगी हल

mohini kushwaha

हिमाचल प्रदेशः NCBC को संवैधानिक दर्जा देना एक ऐतिहासिक कदम है- जय राम ठाकुर

mahesh yadav

जेटली के लिए अपशब्द बोलने के लिए केजरीवाल ने कहा था: जेठमलानी

Rani Naqvi