Breaking News featured धर्म यूपी

जानिए, क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Today's horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Vaishnavi astrology center, today's stars, UP News

मेष: आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद लाभ बहुत कम देखने को मिलेगा।
मानसिक अशांति व शारीरिक कष्ट का योग आज बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें हनुमान जी के दर्शन करें व उन्हें लड्डू का भोग लगाएं।

वृष: आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा परंतु शाम तक कुछ ऐसा होगा जिससे आय में वृद्धि होगी किसी परिचित महिला से मुलाकात होगी जिससे मिलकर कोई शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी का सम्मान करे।

मिथुन: आज का दिन आप के लिये बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में भक्ति का वातावरण बना रहेगा ससुराल पक्ष से शुभ संकेत मिल सकते है। दुर्गा मंदिर जा कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लें।

कर्क: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ रहेगा। कार्य मे उन्नति का योग बनेगा। किसी अपरिचित को गाड़ी में न बैठाएं।
किसी अनजान के हाथ से कोई मीठी चीज न खाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह: लम्बे समय से टल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। परिवार से कोई शुभ संकेत मिलेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाये।

कन्या: आज का दिन आप के लिये बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए किसी कार्य मे सफलता मिलेगी। काफी समय से फंसा हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। पिता जी का सम्मान करें।

तुला: आज का दिन आप के लिये बहुत सामान्य रहेगा। जहां परिवार में भक्ति का वातावरण बनेगा वहीं दूसरी ओर सन्तान पक्ष से चिंता का योग बन सकता है। कुछ ऐसा न करें जिससे बाद में पछतावा हो। कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय आज आप जरूर लें। भगवान शंकर जी पर शहद युक्त जल अर्पण करें।

वृश्चिक: लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में भक्ति का वातावरण बना रहेगा संतान पक्ष से कोई शुभ संकेत मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनते हैं किसी अपरिचित व्यक्ति के हाथ से कुछ भी मीठा या नमकीन ना खाएं। भगवान शंकर जी पर शक्कर युक्त जल चढ़ाने से सारे कार्य सिद्ध होंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी है। मित्रों का व परिवार वालों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा भगवान ठाकुर जी को माखन व मिश्री का भोग लगाएं।

मकर: राशि लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की आज उम्मीद है। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। जिससे किसी महत्वपूर्ण योजना काम करने के संकेत प्राप्त होंगे। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें।

कुम्भ: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी अधिक मेहनत करने के बाद लाभ बहुत कम मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। भगवान शंकर जी पर लाल रोली युक्त जल अर्पण करें।

 मीन: राशि किसी मित्र से वाद विवाद के कारण पूरे दिन मानसिक अशांति का योग बन रहा है। अधिक धन व्यय होगा परिवार में कलह क्लेश हो सकता है। पड़ोसियों से वाद विवाद ना करें किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाएं।

Related posts

दिल्लीवासी एलजी-केजरीवाल के टकराव से पीड़ित: शीला दीक्षित

bharatkhabar

कश्मीर में पैलेट गन की जगह जल्द ही इस्तेमाल होंगे मिर्ची गोले

shipra saxena

भारतीय सेना का बड़ा कदम, महिलाओं को मिलेगी लड़ाकू भूमिका

Pradeep sharma