featured यूपी

जन आशीर्वाद यात्रा लेकर सीतापुर पहुँचे कौशल किशोर ने जनता से किया संवाद

कौशल किशोर ने जनता से किया संवाद

लखनऊ। मोहनलालगंज से सांसद व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर सीतापुर पहुँचे। सीतापुर पहुँचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने जनता से संवाद कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में रहते डा. लोहिया के रास्ते पर नहीं चली, कांग्रेस ने लम्बे समय तक सत्ता में रहते महात्मा गांधी के नाम पर उनके आदर्शो के विपरीत काम करते हुए भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी रही, बसपा भी डा. अम्बेडकर के मिशन के विपरीत भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलती रही। आज केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सच्चे अर्थों में गरीब, दलित, वंचित, शोषितों, महिलाओं के के कल्याण के लिए काम कर रही है।

कौशल किशोर ने कहा कि जनता यह भली-भांति जानती है कि भाजपा है तो गरीबोें, वंचितों, किसानों, समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए काम हो रहा है। अन्यथा सपा-बसपा व कांग्रेस की सरकारों में न तो किसानों को सम्मान निधि नसीब थी, न बिजली, न शौचालय, न पक्का मकान, न गैस सिलेण्डर और न ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का मुफ्त इलाज। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार है तो जरूरतमंदो तक हर सुविधा पहुंच रही है। यही कारण है कि आज देश-प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद दोनो हाथों से दे रही है।

Related posts

जम्मू में फिर आतंकियों से सेना का मुठभेड़, दो को मार गिराया

bharatkhabar

उत्तर प्रदेश : 3 साल से एक जिले में जमे अफसरों का चुनाव से पहले होगा तबादला

Neetu Rajbhar

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि की हालाज नाजुक,अस्पताल के बाहर समर्थकों का लगा तांता

rituraj