December 8, 2023 9:16 pm
मनोरंजन featured

सैफ अली खान की इस चीज से इतना चिढ़ते हैं तैमूर, बयां किया दर्द

सैफ अली खान की इस चीज से इतना चिढ़ते हैं तैमूर

नई दिल्ली। बी टाउन के सबसे चर्चित और फेमस स्टार किड्स में से एक तैमूर अली खान  इन दिनों अपने पापा सैफ अली खान की दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। जी हां… तैमूर को उनके पिता सैफ की दाढ़ी चुबने जो लगी है। तैमूर अली खान अब अपने पिता को किस नहीं करते हैं क्योकि उन्हें उनके पिता की दाढ़ी चुबने लगी है इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान  की ओर से दी गई है।

सैफ अली खान की इस चीज से इतना चिढ़ते हैं तैमूर
सैफ अली खान की इस चीज से इतना चिढ़ते हैं तैमूर

आपको बता दें कि सैफ अली खान  पूरे परिवार, करीना कूपर खान और तैमूर के साथ के साथ एक महीने के बाद छुट्टियां मना कर लंदन से लौटे हैं। उन्होंने एक बातचीत में बड़े ही मजाकिया अंदाज में बताया कि आजकल करीना और तैमूर दोनों ही उनको किस नहीं करते।

सैफ ने बढ़ाई है दाढ़ी

इन दिनों सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘हंटर‘ की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि सैफ इस फिल्म में एक नागा साधू की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निदेशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवदीप सिंह कर रहे हैं। साधू की भूमिका के चलते सैफ ने अपनी दाढ़ी और मूछें आजकल बढ़ा रखी है। सैफ ने हंसते हुए बताया कि बेटे तैमूर को जब को जब वो गालों को किस करने को बोलते हैं तो वो उनके माथे पर किस करता है। ऐसे वो उसे अपने हाथों पर किस करने के लिए कहते हैं।

फिल्म में भूमिका के लिए सीखी तलवारबाजी

सैफ ने बताया कि ‘हंटर’  फिल्म में वो एक नागा साधू के तौर पर दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी दो भाईयों की लड़ाई और मेरे चरित्र के बीच है जो अपने अधिकारों के लिए जानवरों की तरह लड़ता है। कहानी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विभिन्न तरीके के ऐक्शन और तलवारबाजी भी सीखी है। इस फिल्म में कई लड़ाईयों के सीक्वेंस हैं। वहीं फिल्म में कई पोस्ट प्रोडक्टशन काम भी किए जा रहे हैं।

अंतिम समय में बदल गई कास्टिंग

आपको बता दें कि सैफ ने इस बारें में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में पहले आर माधवन को लिया जाना था। उनके साथ काम करने को ले कर मैं बहुत उत्साहित भी था। लेकिन अंतिम समय में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। शूटिंग के दो दिन पहले ही कहीं उन्हें चोट लग गई। ऐस में फिल्म निर्माताओं को उनकी जगह पर मानव विज को लेना पड़ा। उन्होंने भी फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है।

सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की हालत, ठेले पर करनी पड़ रही है शॉपिंग

सैफ अली खान के लिए रेमो ने बोला, सलमान के सामने सैफ को भूल जाएंगे दर्शक

डेब्यू से पहली ही कानूनी शिकंजे में फंसी सारा, पापा सैफ अली खान आगे आए बचाने

Related posts

5 अक्टूबर को जबलपुर दौरे पर जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,

mahesh yadav

मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर सीएम फडणवीस ने मराठा मंत्रियों से की मुलाकात

rituraj

फ्रांस: स्कूल को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, कई घायल

Rahul srivastava