featured देश राज्य

वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध वाले कपल विवेक और ऐश्वर्या ने पुणे में की शादी

kapil ashwariya वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध वाले कपल विवेक और ऐश्वर्या ने पुणे में की शादी

नई दिल्ली। शादी के बाद दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट कराए जाने के विरोध में अभियान चलाने वाले कपल विवेक तमाईचिकर और ऐश्वर्या भट ने पुणे के पास पिंपरी में शादी कर ली। कपल ने शादी के इन्विटेशन कार्ड पर भी वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था और लोगों ने शादी में शामिल होकर विरोध को मजबूत करने की अपील की थी। शादी में फिल्ममेकर नागराज मंजूले, शिवसेना के नेता और अन्य लोग शामिल हुए। 29 साल के विवेक और 23 साल की ऐश्वर्या ने बीते हफ्ते 12 मई को शादी की। उनकी सुरक्षा के लिए काफी संख्या में बाउंसर और पुलिसकर्मी मौजूद थे क्योंकि परंपरा का विरोध करने की वजह से बीते वक्त में विवेक पर कथित तौर से हमला भी हो चुका है।

kapil ashwariya वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध वाले कपल विवेक और ऐश्वर्या ने पुणे में की शादी

वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ शुरू किया था अभियान

बता दें कि विवेक ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि वे जब 10 साल के थे तब उन्होंने देखा था कि उनकी एक कजन के साथ लोगों ने शादी के बाद मारपीट की। इसी वजह से उन्होंने वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ अभियान शुरू करने का फैसला किया। इतना ही नहीं, उनके एक अंकल ने जब इसका विरोध किया तब उन्हें समुदाय से बहिष्कृत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या को इसके लिए कन्विंस करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वह भी इस प्रथा के खिलाफ थी। महाराष्ट्र के कंजरभट समुदाय में ये परंपरा है कि शादी की रात दुल्हन को वर्जिनिटी टेस्ट पास करना होता है। विवेक ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से पढ़ाई की है और “Stop the V-ritual” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ जागरुक किया है।

वहीं कंजारभट समुदाय में सुहागरात के वक्त कमरे के बाहर पंचायत के लोग मौजूद होते हैं जो बेडशीट को देखकर ये तय करते हैं कि दुल्हन वर्जिन है या नहीं। अब कैंपेन चला रहे युवाओं का कहना है कि ये प्रथा गलत है, क्योंकि कई बार शादियों को एप्रूव करने के लिए घूस भी देनी पड़ती है। युवाओं के मुताबिक, ये कपल की प्राइवेसी को भी तोड़ना है, जहां कोई तीसरा उनके रिलेशनशिप को तय करता है। इसी कम्युनिटी की एक महिला प्रियंका ने कहा था कि अगर बेडशीट पर खून के धब्बे नहीं पाए जाते हैं तो ये मान लिया जाता है कि दुल्हन के पहले से रिलेशन रहे हैं।

साथ ही कई बार महिलाओं के साथ मारपीट भी की जाती है। पिछले साल 25 नवंबर को यरवदा के रहने वाले 21 साल सिद्धांत इंद्रकर ने जाति पंचायत की शिकायत पुलिस से भी की थी। सिद्धांत का कहना था कि उन्होंने तिंगरे नगर में पंचायत के कारनामे को कैमरे में रिकॉर्ड किया है जब वे एक कपल से शादी एप्रूव करने के लिए 10 हजार रुपये ले रहे थे।

Related posts

UP News: बांदा की महिला जज के पत्र पर सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मांगी रिपोर्ट

Rahul

आइये जानते है कहा से लड़ेंगी सोनिया गाँधी आम चुनाव

bharatkhabar

उप्रःBSA कार्यालय में DI कक्ष के सामने प्रधानाध्यापक हुए बेहोश,कार्यालय में मची अफरा-तफरी

mahesh yadav