featured देश मनोरंजन राज्य शख्सियत

निक-प्रियंका की शादी में शरीक होने के लिए जोए जोनस पार्टनर सोफी टर्नर के साथ आए भारत

निक-प्रियंका की शादी में शरीक होने के लिए जोए जोनस पार्टनर सोफी टर्नर के साथ आए भारत

फिल्मी दुनिया की जानीमानी हस्ती प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।प्रयंका की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।यही शाही शादी जोधपुर के उम्मैद भवन होने जा रही हैं।शादी में शमिल होने के लिए निक जोनस के भाई जोए जोनस अपनी पार्टनर सोफी टर्नर के साथ भारत आ चुके हैं।इन दोनों को मुंबई में स्पॉट किया गया है। इस कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

निक-प्रियंका की शादी में शरीक होने के लिए जोए जोनस पार्टनर सोफी टर्नर के साथ आए भारत
निक-प्रियंका की शादी में शरीक होने के लिए जोए जोनस पार्टनर सोफी टर्नर के साथ आए भारत

इसे भी पढ़ेः तो इस लिए छोड़ी प्रियंका चोपड़ा ने भारत, ये है असली वजह

बता दें कि भाई की शादी में शामिल होने आए जोए, काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी पार्टनर सोफी टर्नर के चहरे से भी खुशी साफ देखी जा सकती है। जोए और निक की फोटोज भी सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रही है।प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे!

मिली जानकारी के मुताबिक दौनों हेलिकॉप्टर से वेडिंग प्लेस तक पहुंचेंगे।इस बात की पुष्टि मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेस ने भी की है।जानकारी के मुताबिक 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया गया है। हेलीकॉप्टर 29 नवंबर को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मेद पैलेस लैंड करेगा। तीन दिसंबर को यह हेलीकॉप्टर वीपसी करेगा।

गौरतलब है कि शादी को लेकर प्र‍ियंका के मुंबई वाले घर बेहद अच्छी सजावट की गई है। घर में बेहतर लाइटिंग कि गई है। इस साल बॉलीवुड में शादियों का घमासान रहा है। जिसमें सोनम कपूर, नेहा धूपिया और दीपिका पादुकोण और अब प्रियंका चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस वर्ष अगस्त में ही प्रियंका ने मीडिया से दूर एक प्राइवेट समारोह में सगाई की थी।

अभिनेत्री प्र‍ियंका संग सात फेरे लेने के लिए निक जोनस ने आए थे।जोनस ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट करते हुए अपने इंडिया यात्रा की जानकारी भी दी।मालूम हो कि शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी।खबर है कि शादी के बाद दो रिसेप्शन दिए जाऐंगे। पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों का जो कि मुंबई में रखा जाएगा। दूसरा रिसेप्शन दिल्ली रखने की जानकारी मिली है।

महेश कुमार यादव

Related posts

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक तमंचा व जिंदा कारतूस किया बरामद

Rahul

राजस्थान के श्रीगंगानगर में छुपी है हनीप्रीत, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू किया अभियान

Pradeep sharma

अंकुर मित्तल बने देश के नए हीरो, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी बधाई कहा, जीत हमेशा मेहनत व हौंसलों की होती है

mohini kushwaha