featured देश

झारखंड : गिरिडीह से रांची जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी,7 की मौत, 24 यात्री घायल

bus accident झारखंड : गिरिडीह से रांची जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी,7 की मौत, 24 यात्री घायल

 

हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत सेवाने नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में गिरिडीह से रांची जा रही एसएसटी वातानुकूलित बस पुल से नीचे जा गिरी।

यह भी पढ़े

मेरठ : STF ने अमेरिकी नागरिक को आगरा से किया गिरफ्तार, अमेरिका से भूटानी के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस

Accident 1 झारखंड : गिरिडीह से रांची जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी,7 की मौत, 24 यात्री घायल

 

इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 यात्री घायल घायल हो गए हैं। मृतकों में 4 महिला और 3 पुरुष यात्री शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों को बस की छत गैस कटर से काटकर निकालना पड़ा। जानकारी के अनुसार 45 बस यात्रियों को लेकर गिरिडीह गुरुद्वारा से रांची गुरुद्वारा जा रही बस एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।

 

bus accident झारखंड : गिरिडीह से रांची जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी,7 की मौत, 24 यात्री घायल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ तीर्थ यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि एक शव अब भी बस में ही फंसा हुआ है, जिसे गैस कटर से काटकर निकालने का प्रयास जारी है। जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग प्रशासन भी हरकत में आया। घायलों का इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Related posts

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बेबी गर्ल के पैरंट्स बने

Rani Naqvi

जानिए पंजाब कैसे बना ”AAP” का दूसरा गढ़….

lucknow bureua

Coronavirus India Update: देश में 1,549 नए कोरोना के मामले, 31 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar