featured मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बेबी गर्ल के पैरंट्स बने

neha बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बेबी गर्ल के पैरंट्स बने

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी रविवार को बेबी गर्ल के पैरंट्स बन गए हैं। एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि नेहा ने रविवार सुबह विमन्स हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया है, और मां और बच्ची दोनों एकदम स्वस्थ हैं। बता दें कि इसी साल मई में अचानक शादी करने के बाद नेहा और अंगद ने सभी को चौंका दिया था। शादी के तुरंत बाद ही अगस्त में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी।

neha बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बेबी गर्ल के पैरंट्स बने

 

बता दें कि इसके बाद नेहा धूपिया ने बेबी बंप के साथ अपनी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। गौरतलब है कि लोग पहले ही ऐसा शक जता रहे थे कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। हाल में एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने यह बात स्वीकार भी की थी कि नेहा शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। अब फैन्स को जल्द ही इस कपल की प्यारी बच्ची की तस्वीर का इंतजार है।

Related posts

बॉलीवुड की सुपरहिट नहीं बल्कि सुपरफ्लॉप मूवीज में शामिल हुई ‘मशीन’

kumari ashu

50 करोड़ लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा,1350 बीमारी शामिल

mohini kushwaha

इस खास मौके बर रिलिज होगी श्रीदेवी की 300वीं फिल्म ‘मॉम’

Rani Naqvi