रविवाह को जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुए गैंगरेप में 4 पीड़ितों में से एक पीड़िता का खुदकुशी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की उम्र करीब 50 साल है। पीड़िता ने खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या करने का प्रयास किया हालांकि परिजनों के तत्काल अस्पताल में ले जाने के कारण पीड़िता की जान बच गई है।
पीड़िता के पति के अनुसार वह रात को छत पर सोया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक रात को पीड़िता 3 बजे जग गई जिसके बाद उसने खुद को पंखे से लटकाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिस बीच उसकी बेटी मौके पर पहुंच गई और उसने शोर मचाकर सबको इकट्ठा कर लिया जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जान बच गई।
आपको बता दें कि 24 मई को 6 डकैतों ने 4 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था जिसके बाद सभी आरोपियों ने पीड़ितों से लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया। वही पुलिस अभी तक आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है।