featured जम्मू - कश्मीर देश

Jammu Kashmir: अवंतीपोरा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से शुरू, देखें आज का शेड्यूल

FniFRR6aMAAyXdn Jammu Kashmir: अवंतीपोरा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से शुरू, देखें आज का शेड्यूल

Jammu Kashmir: आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हुई। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें :-

Chardham Yatra 2023: चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ व गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

भारत जोड़ो यात्रा के 134वें दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अवंतीपोरा इलाके के चुरसू से अपना पैदल मार्च शुरू की। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।

यात्रा का शेड्यूल
बिरला इंटरनेशनल स्कूल पंपोर के पास जलपान होगा और रात को श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक में ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।

भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर विवाद शुरू
वहीं, बनिहाल से कश्मीर के लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया। राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसियों ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में यात्रा को लगभग डेढ़ घंटे तक रोके रखा।

बाद में राहुल गांधी वाहन से अनंतनाग के खन्नाबल डाक बंगले के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद यात्रा में शामिल अन्य प्रतिनिधियों ने पैदल यात्रा पूरी की।

Related posts

बाहुबली के कटप्पा, सत्यराज समेत 8 एक्टर्स के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Srishti vishwakarma

भारत-पाक मैंच देखने जा सकते है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

mahesh yadav

निशानेबाज कल्पेश उपाध्याय का आज है जन्मदिन, परिजनों ने दिया प्यार, स्नेह और अपना आर्शीवाद

Rahul