यूपी

जाम के झाम से परेशान राज्यकर्मचारी उतरे सड़कों पर

gajipur जाम के झाम से परेशान राज्यकर्मचारी उतरे सड़कों पर

गाजीपुर। जिले के शहरी इलाके में आय दिन जाम के झाम से लोग परेशान है। आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शहर के तमाम सड़को को डायवर्जन कर वन-वे भी करा दिया है। लेकिन शहर जाम के झाम से उबर नहीं पा रहा है। ऐसे में आज राज्यकर्मचारियों द्वारा यातायात के नियमों को समझाने के लिए सड़क पर उतर गए।

gajipur

शहर के तमाम चौराहों पर खड़े होकर ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात को अपने हाथों में ले लिया और दिनभर सीटी बजाकर लोगों को प्रैक्टिकल में यातायात के नियमों का पालन कराते रहे । वहीं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने बताया कि शहर के तमाम सड़कों पर भयंकर जाम होने लगा था। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन करते हुए शहर के सड़कों को वन-वे करा दिया।

लेकिन जाम के झाम उसी तरह बरकरार रहा। तब राज्यकर्मचारियों द्वारा यातायात के नियमों को प्रैक्टिकल कर लोगों को बताने का निर्णय लिया गया । जो आज लोगों को यातायात के नियमों को बताकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी गाजीपुर के लोगों को वन-वे के बारे में जानकारी नहीं है। जिसे राज्यकर्मचारियों द्वारा प्रैक्टिकल कर लोगों को नियमों के बारे बताया जा रहा है। राज्यकर्मचारियों द्वारा लगातार एक सप्ताह तक ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को पैक्टिकल रूप से बताया जाएगा। ताकि लोग इस नियम को जानकर लोग जगरूक हो सके ताकि जाम के झाम से बचा जा सकें।

आलोक त्रिपाठी, संवाददाता

Related posts

भाजपा के राज में गरीबों पर चौतरफा मार: अखिलेश यादव

Aditya Mishra

पत्नी ने की अपने पति और रिश्तेदार की चप्पलों से पिटाई

Pradeep sharma

लखनऊ: इस पाठ्यक्रम में शामिल की गई बॉलीवुड की यह फिल्में, छात्रों को करनी होगी समीक्षा

Shailendra Singh