featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया देश

भारत आएंगी इवांका ट्रंप, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

ivanka trump, india, summit, donald trump, america, pm modi
ivanka trump, india, summit, donald trump, america, pm modi
ivanka trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारत आने वाली हैं। वह नवंबर में भारत के दौरे पर आएंगी। 28 से 30 नवंबर भारत और अमेरिका का हैदराबाद में (जीईएस) ग्लोबल एंटरप्रेन्योरिशिप समिट होने वाला है। इसमें अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इवांका ट्रंप करने वाली हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस समिट का उद्देश्य दोनों देशों के उद्यमियों को एक साथ लाना है और यह काफी अच्छा अवसर है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इवांका अमेरिकी प्रतिनिधमंडल का नेतृत्व करने के लिए 2017 जीईएस में इवांका ट्रंप की उपस्थिति को लेकर आशांन्वित हैं।


दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि इवांका ट्रंप भारत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल विश्व स्तर पर महिलाओं की उद्यमशीलता का समर्थन करेगा। इस के साथ ही इवांका ट्रंप में भी ट्वीट कर कहा है कि जीईएस 2017 सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के साथ साथ दुनिया भर के उद्यमियों से मिलना एक गौरव की बात है।


 

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी के पहले सफल अमेरिकी दौरे में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटी इवांका ट्रंप को भारत में आने का न्यौता दिया था। इसके साथ ही पीएम मोदी भारत और अमेरिका के संबंधों को बेहतर बनाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी जून में अमेरिकी दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने इवांका ट्रंप को भारत आने के लिए कहा था। नवंबर में होने वाले तीन दिवसीय समिट का उद्देश्य अपने अंतराष्ट्रीय समकक्षों को अमेरिकी उद्यमियों और निवेशकों के साथ जोड़ना है।

Related posts

डेंगू का डंक, मच्छरों का आतंक, बढ़ते जा रहे डेंगू के मामले

Rani Naqvi

आप विधायक दिनेश मोहनिया को जमानत

bharatkhabar

पाक की नापाक हरकते अब बर्दाश्त नहीं करेगा भारत: US

Rani Naqvi