featured Breaking News देश

आप विधायक दिनेश मोहनिया को जमानत

Dinesh Mohaniya 1 आप विधायक दिनेश मोहनिया को जमानत

नई दिल्ली। महिला से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दिनेश मोहनिया को बुधवार को यहां एक अदालत ने जमानत दे दी। इससे पहले अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी और उन्हें 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Dinesh Mohaniya

जमानत याचिका में मोहनिया ने कहा कि वह एक मौजूदा विधायक है और वह न्याय से नहीं भाग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। दिल्ली पुलिस ने उन पर एक महिला को अनुचित तरीके से छूने, उसके साथ दुर्व्यवहार करने, और मारपीट करने आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि मोहनिया को एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। वह महिला अन्य लोगों के साथ पानी की अनियमित आपूर्ति के बारे में शिकायत करने उनके कार्यालय गई थी।

(आईएएनएस)

Related posts

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 25 करोड़

Neetu Rajbhar

आप भी करते हैं डिजिटल पेमेंट तो जरुर पढ़े ये खबर, मार्च 2022 से बदलने वाले हैं नियम

Hemant Jaiman

एशियन गेम्स के समापन समारोह में रानी रामपाल रहीं भारत की ध्वजवाहक

mahesh yadav