featured दुनिया

Firing In Iran: ईरान के पश्चिमी शहर इजीह में अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

firing Firing In Iran: ईरान के पश्चिमी शहर इजीह में अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

Firing In Iran: बुधवार रात को ईरान के पश्चिमी शहर इजीह में हिजाब विवाद को लेकर प्रर्दशन कर रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें :-

Train Cancel: यात्रीगण ध्यान दें, भारतीय रेलवे ने आज 158 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल भी हो गए हैं। वहीं, हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये है पूरी वारदात
IRNA समाचार एजेंसी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात हमलावर 2 मोटरसाइकलों पर सवार होकर शहर के सेंट्रल बाजार में पहुंचे थे। हमलावरों ने वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुजेस्तान प्रांत के गवर्नर ने बताया कि हमले में एक बच्ची और एक महिला सहित 5 लोगों मारे गए हैं।

26 अक्टूबर को शिराज शहर में हुई थी गोलीबारी
इससे पहले 26 अक्टूबर को ईरान के शिराज शहर से भी गोलाबारी हुई थी। उस घटना में 15 लोग मारे गए थे जबकि 40 के करीब घायल हो गए थे। यहां 3 हमलावरों ने भीड़ पर गोलियां चला दी थीं। यह घटना शिया समुदाय के पवित्र स्थल शाह चेराग पर हुई थी. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी।

Related posts

डीजीपी का पहला औचक निरीक्षण, कानपुर से अफसरों के साथ की मीटिंग

Rani Naqvi

तमिल अभिनेता विवेक ने दुनिया को कहा अलविदा, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Saurabh

सीएम रावत ने देवभूमि डायलॉग’’ कार्यक्रम शुरू करते हुए लोगों को संबोधित किया

Rani Naqvi