Computer featured Mobile Science दुनिया वायरल साइन्स-टेक्नोलॉजी

नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

nasa नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

 

आज के समय में साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि कुछ भी नामुनकिन नहीं रहा है । ऐसे में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसा ग्रह खोजा है, जिसका द्रव्यमान धरती से 4 गुना ज्यादा है।

यह भी पढ़े

 

MP : पहले युवक के अंडरवियर में डाला पेट्रोल, फिर लगाई आग , जाने पूरा मामला

यह हमारी आकाशगंगा के बाहरी इलाके में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम ‘रॉस 508 बी’ रखा है। हालांकि इसे ‘सुपर अर्थ’ भी कहा जा रहा है। हमारे सौरमंडल के बाहर स्थित ग्रहों को एक्सोप्लैनेट कहा जाता है, इसलिए रॉस 508 बी भी एक एक्सोप्लैनेट है। यह पृथ्वी से 37 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। नासा के अनुसार, यह एक ऐसे तारे की परिक्रमा करता है, जिसका द्रव्यमान सूर्य का 5वां हिस्सा है।

nasa no 2 नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

इस तारे का नाम रेड ड्वार्फ है। यह हमारे सूर्य के मुकाबले काफी ज्यादा सुर्ख लाल रंग, ठंडा और मंद प्रकाश वाला है। सुपर अर्थ 50 लाख किलोमीटर की दूरी से इसकी परिक्रमा करती है। वहीं, अपने सौरमंडल की बात करें तो पहला ग्रह बुध भी सूरज से 6 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस एक्सोप्लैनेट पर जीवन संभव है।

 

आकाशगंगा

 

रॉस 508 बी और रेड ड्वार्फ के बीच दूरी काफी कम है, इसलिए एक्सोप्लैनेट को तारे की परिक्रमा करने में सिर्फ 10.8 दिन का वक्त ही लगता है। यानी, यहां पर एक साल 11 दिन के बराबर है। पृथ्वी पर एक साल 365 दिन के बराबर होता है।

nasa नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

रॉस 508 बी जापान के सुबारू स्ट्रैटेजिक प्रोग्राम द्वारा खोजा गया पहला एक्सोप्लैनेट है। इसे सुबारू टेलिस्कोप की मदद से देखा गया है। इसकी तकनीक को जापान के एस्ट्रोबायोलॉजी सेंटर ने विकसित किया है।

nasa no नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

नासा की मानें तो रॉस 508 बी की सतह धरती से भी ज्यादा चट्टानी हो सकती है। इसकी कक्षा (ऑर्बिट) अंडाकार है, यानी यह हर वक्त तारे से एक समान दूरी पर नहीं होता। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह का ग्रह अपनी सतह पर पानी बनाए रखने में सक्षम हो सकता है। हालांकि यहां पानी या जीवन वास्तव में पनपता है या नहीं, इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।

nasa new 1 नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

nasa नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

Related posts

आज है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें क्या है इस बार का थीम

Rahul

पश्चिम बंगाल को मिला रसगुल्ले का एकाधिकार, ओडिशा के आवेदन को जीआई ने किया खारिज

Breaking News

पीएम मोदी: उम्मीद है मानसून सत्र में राष्ट्रहित की बात होगी

Srishti vishwakarma