featured दुनिया बिज़नेस

ZOOM CALL : 3 मिनट की CALL में गई 900 लोगों की नौकरी

456 ZOOM CALL : 3 मिनट की CALL में गई 900 लोगों की नौकरी

हाउसिंग फाइनेंस से जुड़ी हुई एक कंपनी के सीईओ ने एक जूम कॉल पर 900 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। सीईओ ने इन कर्मचारियों के ऊपर अनप्रोडक्टिव होने का आरोप लगाया।

एक झटके में 900 कर्मचारियों की छुट्टी

आप को सुनने में जरूर अटपटा जरूर लगेगा औरे आप हैरान भी होगें कि ऑनलाइन हाउसिंग फाइनेंस  सुविधा देने वाली अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम ने एक झटके में 900 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी  कर दी। इन लोगों को जूम कॉल  पर एक साथ एक ही समय पर नौकरी से निकाल दिया गया। स्टार्टअप कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब कोरोना क्राइसिस के चलते पहले से ही रोजगार को लेकर अभूतपूर्व संकट सामने है और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़े

कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है अश्वगंधा का इस्तेमाल, आइए जानें

 

3 मिनट में खिसक गई लोगों के पैरों तले जमीन

न्यूयॉर्क में एक कंपनी के CEO ने एक झटके में 900 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। ऐसा करने के लिए उन्होंने सिर्फ तीन मिनट का वक्त लिया। कंपनी का नाम Better.com है। इसके CEO विशाल गर्ग हैं। बीते बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों की जूम मीटिंग बुलाई गई थी। इसी में कर्मचारियों को काम पर न आने के लिए कह दिया गया। निकाले गए कर्मचारी कुल स्टाफ का 15% हैं।

हॉलिडे सीजन में मिली बुरी ख़बर

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सहित कई देशों में हॉलिडे सीजन शुरू होने वाला है। इससे ठीक पहले कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों से किनारा कर लिया। हैरानी की बात यह भी है कि कंपनी ने इस फैसले के बारे में पहले से कोई जानकारी या चेतावनी नहीं दी थी। यह कंपनी फाइनेंस सेक्टर में काम करती है।

मीटिंग में क्या हुआ

कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उसने कहा कि उसे महज तीन मिनट में ही पिंक स्लिप दे दी गई। यानी उसकी छुट्‌टी कर दी गई। Better.com के CEO विशाल गर्ग अपने कर्मचारियों को निकालने का फैसला इसी तरह लेते हैं।

बॉस बोला आप एक अनलकी ग्रुप का हिस्सा

वीडियो के मुताबिक, बॉस ने कर्मचारियों से कहा कि वे एक अनलकी ग्रुप का हिस्सा हैं। आप यही नहीं सुनने जा रहे हैं। अगर आप इस कॉल पर हैं तो आपको नौकरी से भी निकाला जा रहा है। यह तुरंत ही लागू होगा। गर्ग ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि वह एक बुरी खबर लेकर आए हैं। कोई अच्छी खबर नहीं लाए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार बदल गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं। हमें जिंदा रहने के लिए इसके साथ ही चलना होगा। हम उम्मीद करते हैं मिशन को आगे भी बढ़ाएंगे। डेली मेल के मुताबिक, गर्ग की मॉर्गेज कंपनी को पिछले हफ्ते ही 75 करोड़ डॉलर की नकदी मिली थी।

कंपनी में सॉफ्ट बैंक का निवेश

Better.com में जापान के सॉफ्ट बैंक का निवेश है। इसका वैल्यूएशन इस समय 7 अरब डॉलर का है। गर्ग ने कहा कि यह मेरे करियर में दूसरी बार है, जब मैं ऐसा फैसला ले रहा हूं। हालांकि मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं। पिछली बार मैंने इस तरह का काम किया था और रोया था। गर्ग ने इसके बाद कहा कि आप लोगों को HR डिपार्टमेंट से ईमेल मिल जाएगा।

कर्मचारियों का प्रोडक्शन कुछ नहीं

गर्ग ने कर्मचारियों को निकालने के लिए पहले तो कहा कि उनका प्रोडक्शन कुछ नहीं है। फिर कहा कि आप लोग केवल दो घंटे काम करते हैं। इससे पहले फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2020 में गर्ग ने कर्मचारियों पर आलसी होने का आरोप लगाया था।

डेली बीस्ट की रिपोर्ट कहती है कि इस CEO ने एक बार अपने पार्टनर को ही जिंदा जलाने की धमकी दे डाली थी।

 

Related posts

UP में एमफिल खत्‍म, जल्द घोषित होगी बोर्ड परीक्षा की तारीख- डिप्टी सीएम

Aman Sharma

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में 4 शिक्षकों को दिया पुरस्कार

Samar Khan

लखनऊ में सोने के भाव में आयी इतने रूपये की गिरावट,जनिए

sushil kumar