featured दुनिया

दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में हमले के दौरान चार लोगों की मौत, शेख हसीना ने कहा हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा

Haseena shaikh दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में हमले के दौरान चार लोगों की मौत, शेख हसीना ने कहा हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान कुछ मुस्लिम उपद्रवियों ने हिंदुओं के कुछ मंदिरों पर हमला कर दिया, , जिसकी वजह से 22 जिलों में सुरक्षा बढ़ा जी गयी है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की ख़बर है।

बांग्लादेश में  16.9 करोड़ की आबादी में करीब 10 प्रतिशत लोग हिंदू:

वहीं प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हिंसा के दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है,  उन्होंने कहा कि मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमला करने वालों बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि बांग्लादेश में  16.9 करोड़ की आबादी में करीब 10 प्रतिशत लोग हिंदू हैं।

कमीला में हुई घटनाओं की जांच की जा रही है:

बता दें कि दुर्गा पूजा के  मौके पर ढाका में बने ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शेख हसीना ने कहा, ” कमीला में हुई घटनाओं की जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमलावर किस भी धर्म से ताल्लुक क्यों ना रखता हो  उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री शेक हसीना ने अपने आवास से ऑनलाइन माध्यम से इसकार्यक्रम में शामिल हुईं थी।

देश के 64 प्रशासनिक जिलों में से 22 में और  कई जगहों पर हिंसा की रोकथाम:

जानकारी के मुताबिक बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के सैनिकों को देशभर के 22 जिलों में हिंसा को रोकने के लिए तैनात किया गया है।देश के 64 प्रशासनिक जिलों में से 22 में और  कई जगहों पर हिंसा की रोकथाम के लिए बीजीबी के साथ अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन और सशस्त्र पुलिस को भी तैनात किया गया है।

हाजीगंज में रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है:

वहीं हाजीगंज में रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है, जहां गोली लगने से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई  है। वहीं पुलिस के मुताबिक उनके कुछ अधिकारी भी घायल हुए हैं,  भीड़ ने पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया था और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की थी।

तकरीबन 100 किलोमीटर दूर कमीला में दुर्गा पूजा पंडाल में घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया:

जानकारी के मुताबिक तकरीबन 100 किलोमीटर दूर कमीला में दुर्गा पूजा पंडाल में घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद जांच शुरू की गयी।कमीला, पड़ोस के हाजीगंज, हतिया और बांसखाली तटीय उप जिलों के कुछ हिस्सों में भी उपद्रवियों ने हमला किया जिसके बाद हिंसा भड़क गयी।

 

Related posts

फोन के 4 ऐप करा सकते हैं आपकी जासूसी!

shipra saxena

महिला ने दिया ट्रेन में बच्चे को जन्म तो केंद्रीय मंत्री ने बाटी मिठाई

Breaking News

Share Market Today: लाल निशान से शेयर बाजार की शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Rahul