Computer featured Science दुनिया साइन्स-टेक्नोलॉजी

चीन में 6.1 की तीव्रता के साथ आया भूकंप, हादसे में 4 की मौत, 14 हुए घायल

Earthquake

चीन के सिचुआन प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित लुशान काउंटी का यान्न शहर हुआ।

यह भी पढ़े

एशिया कप हॉकी में भारत की जीत , मिला ब्रॉन्ज मेडल, जापान को 1-0 से दी मात

हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर से कुछ दूरी पर मौजूद पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड भी हुआ और वहां कई घरों के गिरने की खबर है। सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। इनमें स्कूली बच्चे भागते दिखाई दे रहे हैं। एक फुटेज में डोमेस्टिक अक्वेरियम से मछलियां बाहर गिरती देखी जा सकती हैं। चीन सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की पुष्टि नहीं की है।

earthquake

भूकंप का केंद्र यान्न सिटी से 110 किलोमीटर दूर चेंग्दू था। इसकी गहराई 17 किलोमीटर बताई गई है। चेंग्दू पांडा की वजह से मशहूर है और यहां काफी विदेशी टूरिस्ट आते हैं। जनवरी में भी यहां धरती हिली थी। तब यहां 30 लोग मारे गए थे। 2008 में यहां 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था और उस दौरान अपुष्ट तौर पर 90 हजार लोगों की मौत हुई थी।

Earthquake

Related posts

उत्तर प्रदेश ने बनाया शानदार टीकाकरण रिकॉर्ड, 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन की डोज

Kalpana Chauhan

CWC बैठक में फिर से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद को, सभांलने को लेकर हुई चर्चा

Kalpana Chauhan

5 अगस्त को खुलने जा रहे हैं जिम और योगा क्लास, यहां जान ले कौन से नियमों का करना होगा पालन

Rani Naqvi