featured दुनिया देश

RUSSIA से ANTI AIRCRAFT मिसाइल सिस्टम S-500 पाने वाला पहला देश बनेगा भारत ! 

india misael 1 RUSSIA से ANTI AIRCRAFT मिसाइल सिस्टम S-500 पाने वाला पहला देश बनेगा भारत ! 

चीन की बोलती बंद हो जाएगी अगर ये डील हो गई तो, जी हां हम बात कर रहे है रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर यूरी बोरिसोव की ओर पेश की गई डील की।  समझ लीजिए अगर ये डील हो गई तो चीन चारों खाने चित हो जाएगा।

यह भी पढ़े

BJP का बढ़ रहा कुनबा, स्वतंत्र देव सिंह ने कई नेताओं को BJP कराई ज्वॉइन

 

भारत को जल्द मिल सकता है S-500

अब आप सोच रहे होंगे क्या है ये S-500, तो चलिए आप को बताते हैं क्या है S-500 सिस्टम, ये एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम है, जो जल्द ही भारत को मिल सकता है। यह दावा रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर यूरी बोरिसोव ने किया है। इसे दावे को बहुत गंभीरता से इसलिए जा रहा है, क्योंकि वर्ल्ड मीडिया में कुछ महीने से यह खबर लगातार आ रही थी कि भारत और रूस के बीच सीक्रेट तौर पर S-500 डील पर बातचीत चल रही है।

S-500 डील पर चर्चा एक बार फिर हुई तेज

यह चर्चा तब और तेज हो गई जब इसी महीने की शुरुआत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारत का दौरा किया। बहरहाल अगर भारत S-500 खरीदता है तो उसे चीन पर बढ़त हासिल हो जाएगी, क्योंकि चीन के पास S-400 है और इसे भारत भी खरीद रहा है।

रूस के डिप्टी पी.एम. ने आखिर क्या कहा

सोमवार को मीडिया से बातचीत में बोरिसोव ने कहा- मुझे लगता है कि भारत S-500 का दुनिया में पहला खरीदार बन सकता है। इस बारे में किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। पहले हम अपने सेना को इस सिस्टम से लैस करना चाहते हैं। इसके बाद भारत ही हमारी पहली प्राथमिकता है। इस तरह का एंटी एयरक्राफ्ट और मिसाइल सिस्टम दुनिया में किसी और देश के पास नहीं है और यह कम्पलीट मिसाइल शील्ड है। फिलहाल, इसकी सप्लाई हमारी सेना को की जा रही है।

तुर्की S-500 को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा बेताब

2019 में S-500 का फाइनल टेस्ट किया गया था। इसके बाद रूसी फौज के लिए इसका प्रोडक्शन शुरू हुआ। खास बात यह है कि तुर्की S-500 को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा बेताब नजर आ रहा है, जबकि उसके पास पहले से ही S-400 है और इसकी खरीद के चलते अमेरिका ने उस पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं। इसके बावजूद वो S-500 पर नजरें जमाए है।

भारत को S-400 की डिलीवरी शुरू

भारत को S-400 की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। अमेरिका इससे नाराज है, हालांकि उसने भारत के खिलाफ अपने स्पेशल लॉ ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू संक्शन्स एक्ट’ (CAATSA) का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, तुर्की इसकी चपेट में आ गया है। भारत सुखोई एस-30 एयरक्राफ्ट, टी-30 टैंक्स और एके-203 सीरीज की राइफलें भी खरीद रहा है। इन्हें भारत में ही बनाया जाएगा।

डील का रास्ते में क्या है दिक्कत

भारत और रूस सुपर एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-500 या S-500 SAM पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं? यह सवाल पाकिस्तान की मीडिया में कई दिनों से उछाला जा रहा है । चीन में मीडिया सेंसरशिप के चलते वैसे ही कुछ भी बाहर आना मुमकिन नहीं है। अमेरिका ने S-400 पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। अब तक इस पर फैसला नहीं हो सका है।

सवाल ये है कि क्या S-500 पर भी वो चुप बैठेगा? क्या उसे भारत और रूस के बीच पक रही खिचड़ी की जानकारी नहीं है? क्या वो यह डील होने देगा? क्या इस डील से चीन और रूस के रिश्तों में दरार नहीं आएगी? क्या इस डील से एशिया में हथियारों की दौड़ का एक नया रास्ता और नहीं खुल जाएगा? इन सवालों के जवाब वक्त की गर्त में हैं। देखते हैं क्या होता है।

 

Related posts

शिवसेना ने किया हल्लाबोल, बीजेपी के लिए जारी कि भ्रष्टाचार की बुकलेट

Pradeep sharma

आईएस की धमकी: ढाका तो ट्रेलर था, अभी होंगे और हमले

bharatkhabar

सुनंदा पुष्कर केस: कोर्ट ने स्वामी की याचिका को किया खारिज बोले- मिसयूज न करें

Rani Naqvi