featured बिज़नेस

दुबई में मुकेश अंबानी ने खरीदा सबसे महंगा, करीब 640 करोड़ रुपए है कीमत

रिलायंस रीटेल

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश ने दुबई में करीब 640 करोड़ रुपए में एक बीच-साइड विला खरीदा है।

यह भी पढ़े

 

Noida Twin Tower Demolition: चार धमाके और 3700 किलो बारूद से 32 मंजिला इमारत जमींदोज

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाम जुमेराह में यह प्रॉपर्टी इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी गई थी। यह बीच-साइड मेंशन पाम-शेप्ड आर्टिफिशियल आईलैंड के नॉर्थन पार्ट में मौजूद है। इस लग्जरी विला में 10 बेडरूम और एक प्राइवेट स्पा है। इसके अलावा इसमें इंडोर और आउटडोर पूल भी है। वहीं विला में स्पोर्ट्स और जिम के लिए अलग स्पेस है और एक प्राइवेट थिएटर भी है। ये विला किसी आलीशान 7 स्टार होटल से कम नहीं है।

 

456 2 दुबई में मुकेश अंबानी ने खरीदा सबसे महंगा, करीब 640 करोड़ रुपए है कीमत bvc दुबई में मुकेश अंबानी ने खरीदा सबसे महंगा, करीब 640 करोड़ रुपए है कीमत jg दुबई में मुकेश अंबानी ने खरीदा सबसे महंगा, करीब 640 करोड़ रुपए है कीमत

दुबई अल्ट्रा-रिच लोगों के लिए एक पसंदीदा मार्केट बनता जा रहा है। जिसे सरकार ने लॉन्ग-टर्म ‘गोल्डन वीजा’ की पेशकश करके और विदेशियों के लिए घर की ओनरशिप पर प्रतिबंधों में ढील देकर और भी ज्यादा आकर्षित बना दिया है। ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान जैसे स्टार्स अनंत अंबानी के नए पड़ोसी होंगे।

 

Related posts

कांग्रेसःराहुल गांधी ने नहीं सुनी पीड़िता की गुहार ‘IT सेल’ में होता था यौन शोषण

mahesh yadav

मतभेद के बावजूद जीएसटी पर भाजपा के साथ ममता

bharatkhabar

केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से मची भारी तबाही, केंद्र सरकार ने किया 500 करोड़ की मदद का ऐलान

Rani Naqvi