Indonesia Ferry Sank: इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड पर एक फेरी बोट डूब गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग लापता है।
ये भी पढ़ें :-
स्थानीय मीडिया मेट्रोटीवी न्यूज चैनल और Detik.com के अनुसार नाव डूबने से जुड़ा हादसा रविवार यानी 23 जुलाई की आधी रात को हुआ। फेरी बोट में लगभग 40 यात्री सवार थे।
इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक आइलैंड है. यहां बोट डूबने जैसी घटनाएं आम है। इस तरह के हादसे के लिए अक्सर सुरक्षा नियमों का कमजोर सिस्टम जिम्मेदार होता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में लगभग 200 लोगों से भरी एक बोट उत्तरी सुमात्रा प्रांत में एक गहरे ज्वालामुखीय क्रेटर झील में डूब गई थी। उस हादसे में लगभग 167 लोगों की मौत हो गई थी।