उत्तराखंड राज्य

उत्पल कुमार सिंह ने दिए निर्देश वार्षिक सम्पत्ति विवरण दाखिल किया जाना अनिवार्य

utpal 00000 1 उत्पल कुमार सिंह ने दिए निर्देश वार्षिक सम्पत्ति विवरण दाखिल किया जाना अनिवार्य

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग, प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग, प्रमुख सचिव गृह विभाग को जारी पत्र में निर्देश दिये है कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का 31 जनवरी तक विगत वर्ष का वार्षिक सम्पत्ति विवरण दाखिल किया जाना अनिवार्य है।

utpal 00000 1 उत्पल कुमार सिंह ने दिए निर्देश वार्षिक सम्पत्ति विवरण दाखिल किया जाना अनिवार्य

बता दें कि उन्होंने जारी निर्देश में कहा है किऐसे अधिकारी जिनके द्वारा निर्धारित समय के अन्तर्गत अपना वार्षिक सम्पत्ति विवरण दाखिल नहीं किया है, उनकी सूची सतर्कता विभाग को 31 मार्च तक से उपलब्ध करा दें ताकि उन अधिकारियों का विजिलेंस क्लियरेंस निर्गत करते समय संज्ञान लिया जा सकें। उन्होंने निर्देश में उल्लिखित किया है कि भारत सरकार द्वारा अपने आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है।

वहीं यदि किसी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत वार्षिक सम्पत्ति विवरण प्रदान नही किया जाता है तो उसका विजिलेंस क्लियरेंस जारी नही किया जायेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि किसी अधिकारी का विजिलेंस क्लियरेंस निर्गत नहीं होता है तो उसके पदोन्नति, अन्य राज्य प्रतिनियुक्ति, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति, विदेश यात्रा एवं लम्बे प्रशिक्षण पर जाने संबंधी मामले प्रभावित हो सकते है।

Related posts

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

Rani Naqvi

j&k कुलगाम में मुठभेड़, सेना ने हिज्बुल के दो आतंकी किए ढेर, एक गिरफ्तार

Rani Naqvi

भारतीय सेना की इको टास्क फोर्स पिथौरागढ़ में 50 हजार अखरोट के पेड़ लगाएंगे

Rani Naqvi