Breaking News खेल

INDvsSL- ईशान किशन को मिल गया शानदार बर्थडे गिफ्ट, श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू

INDvsSL- ईशान किशन को मिल गया शानदार बर्थडे गिफ्ट, श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू

लखनऊ: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से सीरीज की शुरुआत हो गई। पहला वनडे मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में युवा खिलाड़ी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को मैदान पर उतरने का मौका मिला।

मिला शानदार बर्थडे गिफ्ट

अपने जन्मदिन पर भारत की तरफ से एकदिवसीय मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने ईशान किशन के लिए यह दिन यादगार हो गया। उनके साथ सूर्य कुमार यादव को भी भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला। इसके पहले यह दोनों खिलाड़ी T20 मैच में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भारत की तरफ से 1990 के दौरान गुरुशरण सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने जन्मदिन वाले दिन डेब्यू किया था। अब ऐसा करने वाले किशन दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Bharatkhabar 18 july 13 INDvsSL- ईशान किशन को मिल गया शानदार बर्थडे गिफ्ट, श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू

विकेटकीपर बल्लेबाज हैं ईशान किशन

भारत के उभरते युवा खिलाड़ी ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देते हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला, जिसमें शानदार अर्धशतक लगाया। अब एकदिवसीय मैच में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला है, श्रीलंका के खिलाफ भारत की युवा टीम टूर पर गई है। जहां शिखर धवन कमान संभाल रहे हैं। बता दें कि भारत की टीम इस समय दो अलग-अलग देशों के साथ मैच की तैयारी में है। जहां विराट कोहली की सेना इंग्लैंड सीरीज पर है, वहीं शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर युवा टीम 18 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।

Related posts

अंगूरी भाभी ने द‍िखाया हॉट अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

Samar Khan

खाड़ी देशों की कृषि मांगों को पूरा करने से लाभ: मोदी

bharatkhabar

राहुल ने अमित शाह को बताया हत्यारा , बोले- बीजेपी ने हत्या के आरोपी को बनाया अध्यक्ष

rituraj