Indore Stepwell Collapse: इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के दिन हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है।
ये भी पढ़ें :-
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी
इन मृतकों में 18 महिलाएं और लड़कियां हैं। अभी भी बावड़ी के मलबे में दबे बाकी लोगों की तलाश जारी है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। महू से आए सेना के जवान मलब में दबे लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
ऐसे हुआ हादसा
बता दें कि रामनवमी के दिन मंदिर के अंदर स्थित बावड़ी के ऊपर डले स्लैब पर बैठकर लोग पूजा कर रहे थे। इस दौरान स्लैब अचानक से धंस गया। इससे 30 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर पड़े। बावड़ी करीब 40 फीट गहरी है। उसमें 4 से 5 फिट तक पानी भरा हुआ था।
Stepwell collapse at Indore temple | Death toll rises to 35
18 people were admitted to the hospital, out of which 2 people have been discharged. 35 people died. One person is still missing. Army, NDRF & SDRF teams are conducting search & rescue operation: Indore Collector Dr… pic.twitter.com/3Ff6VzAkXs
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 31, 2023
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे कुएं से लोगों को निकालने को कोशिश की। कुएं से करीब 18 घायलों को निकाला गया। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायल हुए लोगों में से दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
Stepwell collapse | 35 bodies retrieved till now, one person still missing. Teams of NDRF and Army conducting search and rescue. CM will be visiting the hospital to meet the injured today: Makrand Deoskar, Police Commissioner, Indore pic.twitter.com/ksWjVkuawr
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 31, 2023
अब तक 35 शव निकाले जा चुके हैंः पुलिस आयुक्त
वहीं इस मामले पर इंदौर के पुलिस आयुक्त मकरंद देओस्कर ने मीडिया से बताया कि अब तक 35 शव निकाले जा चुके हैं, एक व्यक्ति अब भी लापता है। एनडीआरएफ और सेना की टीमें तलाशी और बचाव में जुटी हैं। मुख्यमंत्री आज घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे।