न्यूयॉर्क। 12 साल की लड़की से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय एथलीट तनवीर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी स्नोशू फेडरेशन ऑफ इंडिया और अमेरिकी मीडिया ने दी। फिलहाल अमेरिकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है तनवीर 24 साल के है और भारतीय स्नोशू रेसर है। उन्हें बुधवार को न्यूयॉर्क के सारानैक लेक विलेज से गिरफ्तार किया गया है। खबरों की मानें तो उन पर 12 साल की नाबालिक लड़की को किस करने और गलत तरीके से छूने का आरोप है। लड़की के माता-पिता ने ये मामला पुलिस में दर्ज करवाया है हालांकि तनवीर खुद को बेकसूर बता रहे हैं। अब इस मामले की अगली सुनावाई 6 मार्च को होगी।
बता दें कि तनवीर की तरफ लोगों का ध्यान उस समय गया ता जब दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास ने उन्हें और अन्य खिलाड़ी आबिद खान को वीजा देने से इंकार कर दिया था। हालांकि मीडिया में इस मामले के तूल पकड़ते ही उन्हें ट्रैवल परमिट मिल गया था। वो 23 से 25 फरवरी तक हुई 2017 वर्ल्ड स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गए थे और गुरुवार को भारत वापस लौटना था कि तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।