featured देश

India-Russia Summit: भारत ने रूस के साथ किए चार समझौते, 6 लाख से अधिक AK-203 राइफल्स की होगी खरीद

download India-Russia Summit: भारत ने रूस के साथ किए चार समझौते, 6 लाख से अधिक AK-203 राइफल्स की होगी खरीद

India-Russia Summit || भारत और रूस ने सोमवार यानी आज चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसमें से छह लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफल्स की खरीद से जुड़ा अनुबंध भी शामिल है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगु की अध्यक्षता में हुए सैन्य तकनीकी सहयोग का अंतर सरकारी आयोग की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। 

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में रूस को भारत के लंबे समय से स्थाई, विशेष व विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी करार दिया। और कहा कि दोनों देशों के बीच बहुपक्षीयवाद, वैश्विक शांति, समृद्धि आपसी समझ और विश्वास दोनों ही देश के लिए हितकारी है। 

 राजनाथ सिंह ने भारत के लिए रूस के मजबूत समर्थन की सराहना भी की। साथ ही बताया कि यह निकटतम सहयोग किसी अन्य देश के खिलाफ लक्षित नहीं है। साथ ही राजनाथ सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि इस सहयोग के क्षेत्र में शांति समृद्धि पर सदा बनी रहे और रक्षा सहयोग द्विपक्षीय साझेदारी का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों है।

भारत और रूस के बीच छोटे शस्त्रों की कालश्निकोव श्रृंखला के निर्माण के लिए 18 फरवरी 2019 में हुए समझौते के बाद हुए संशोधन पर करार रहने पर हस्ताक्षर किए गए। 

 अधिकारिक जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच 20वें आईआरटीसी और एमडीएमसी के प्रोटोकॉल पर एक अन्य समझौता किया गया है। 

वही सबसे अहम व सबसे महत्वपूर्ण समझौता इंडिया-रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ है। इसके तहत 6,01,427 AK-207 राफेल का निर्माण किया जाएगा।

वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच हुई शिखर बैठक भारत और रूस के बीच विशेष संबंधों व अधिकारों की भागीदारी के लिए की गहराई का महत्व उभरते हुए राजनीतिक परिस्थितियों को एक बार फिर से पुष्टिकृत कर रही है।

साथ ही रक्षा मंत्री ने ‘भारत रूस 2 प्लस 2’ मंत्री स्तरीय संवाद को दोनों देशों के नेताओं द्वारा की गई विशेष पहल के रूप में वर्णित किया। जो दोनों देशों के बीच सहयोग व उच्च प्राथमिकता और आवश्यकताओं का संकेत दे रही है। 

 

Related posts

BHU मामला: 1200 छात्र छात्राओं पर FIR दर्ज, दिल्ली में भी होगा प्रदर्शन

Rani Naqvi

तुनिषा सुसाइड केस में 70 दिन बाद शीजान को मिली जमानत

Rahul

डेंगू बुखार से कांप रहा देहरादून, 562 मरीजों को हो चुकी है पुष्टि

Trinath Mishra