featured देश हेल्थ

Coronavirus In India: देश में मिले 3451 नए कोरोना केस, 40 लोगों की हुई मौत

863882 up corona case Coronavirus In India: देश में मिले 3451 नए कोरोना केस, 40 लोगों की हुई मौत

Coronavirus In India: भारत में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3451 नए केस सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं, शनिवार को मिले कोरोना मामलों के मुकाबले 9 फीसदी कम हैं।

ये भी पढ़ें :-

UP News: लखनऊ में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

देश में मृतकों की संख्या 5,24,064
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,02,194 पर पहुंच गई। वहीं, देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 20,635 हो गई।

देश में मृतकों की संख्या 5,24,064 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

लोगों की दी गई अब तक 190 करोड़ वैक्सीन डोज
भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण महत्वपूर्ण हथियार साबित हुआ है। सरकार ने भी वैक्सिनेशन की रफ्तार लगातार बनाए रखी है। पिछले एक दिन में ही देश में 17.39 लाख वैक्सीन डोज दी गईं। इसी के साथ भारत में अब तक 190 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

Related posts

सरकारी स्टॉक की विक्री के लिए की जाएंगी नीलामी, इस प्रकार से कर सकते हैं प्रतिभाग

Trinath Mishra

Aaj Ka Panchang: 28 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Rahul

नोएडा: 50 हजार का इनामी माओवादी गिरफ्तार

Rani Naqvi