featured देश

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीआरपीएफ के जांबाजों को मरणोपरांत दिया गया कीर्ति चक्र

crpf 1 Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीआरपीएफ के जांबाजों को मरणोपरांत दिया गया कीर्ति चक्र

Independence Day 2023: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षाबलों को वीरता पुरस्कार और पुलिस पदक देने का ऐलान हुआ। इसी के तहत  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलको कुल 76 वीरता पुरस्कार दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

PM Modi On Independence Day: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, कहा- मैं अगली 15 अगस्त को फिर आउंगा

वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीआरपीएफ जवानों को भी मरणोपरांत 4 कीर्ति चक्र और 33 वीरता पदक देने की मंजूरी दी।

इन जवानों को दिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र
सीआरपीएफ के दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा और संभा रॉय को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया है। ये तमाम जवान कश्मीर और बाकी जगहों पर अलग-अलग ऑपरेशन में शामिल थे।

वीरता पदकों का भी ऐलान
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) को दिए गए 33 वीरता पदकों में से 20 पदक जम्मू-कश्मीर में किए गए पांच अलग-अलग ऑपरेशन के लिए दिए गए, इसके अलावा बाकी 13 पदक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में हुए चार ऑपरेशन के दौरान वीरता के लिए दिए गए। इन जवानों और अधिकारियों ने देश के दुश्मनों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

Related posts

राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर मचा हुआ है घमासान, सीएम राजे ने मांगा पीएम मोदी से मिलने का समय

mohini kushwaha

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया खुद को होम कोरेंटिन, करा सकते हैं कोरोना टेस्ट

Rani Naqvi

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा, मामा ने दी मुखाग्नि, नम आंखों से परिवार और साथियों ने दी अंतिम विदाई

Rahul