दुनिया

सड़क के किनारे बिक रहा था इंसानी मीट, देख कर हैरान रह गए लोग

human meat, sale, london, body, Speciesystem, save animal

नई दिल्ली। लंदन के ट्राफेल्गर स्क्वायर में लोग हर दिन की तरह लोग अपने काम में बिजी थे। लेकिन तभी भीड़ की नजर उन लोगों पर पड़ी जो सड़क के बीचों बीच इंसानी मीट बेच रहे थे। बीच सड़क पर लड़कियों की बॉडी पड़ी थी और वहां मौजूद लोग वहां उनका मांस खरीदने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे।

human meat, sale, london, body, Speciesystem, save animal
human meat sale london

बता दें कि बीच सड़क पर लड़कियां बिकिनी पहने पड़ी थी। वहीं ये लड़किया खून से लथपथ प्लास्टिक से ढकी हुई थी। मानों किसी जानवर को प्लास्टिक से ढक कर रखा हुआ हो। लोग इस नजारे को देख हैरान रह गए। वहीं लड़कियों की बॉडी पर इंसानी मीट का लेबल भी लगा हुआ था। दरअसल, सड़क पर मौजूद ये लोग स्पेसिएसिस्म का विरोध कर रहे थे। स्पेसिएसिस्म का मतलब होता है। जानवरों की जिंदगी इतनी कीमती नहीं कि उसे इज्जत दी जाए। इन लड़कियों ने पहले लोगों का ध्यान खींचा था फिर लोगों को समझाया कि जानवरों में भी जान होती है। उन्हें भी जिंदा रहने का अधिकार है। उन्होंने लोगों से शाकाहारी बनने की अपील की ताकि मीट के लिए जानवरों को ना मारा जाए।

Related posts

अभी भारत के साथ कोई कारोबार नहीं- इमरान खान

Saurabh

ग्रीन कार्ड पर चल सकती है ट्रंप की कैंची…जानिए क्या हो सकते हैं नए नियम

shipra saxena

पाकिस्तान में हिंदू धर्म को पहुंची ठेस, मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले में 26 को पुलिस ने किया गरफ्तार

Aman Sharma