featured धर्म

14 दिसंबर 2021 का राशिफल: आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj ka rashifal

आज 14 दिसंबर 2021 मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि है। आज का दिन धन, सेहत, दांपत्य जीवन और लव रिलेशन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष
आज के दिन मानसिक उलझनों को दूर करने के लिए अपनों पर भरोसा और विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को आलस्य के चलते पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा। सेहत के हिसाब से दिन सामान्य रहेगा।

वृष
आज के दिन की शुरुआत कुछ धीमी गति से आरम्भ हो सकती है, लेकिन शाम तक चीजें समानता सामान्य हो जाएंगी। सर्वाइकल स्पाटीलाइटिस के मरीजों को आज अपने सोने की स्थिति को ठीक करना चाहिए। जिन लोगों की विवाह की बात चल रही है उनको किसी भी रिश्ते के लिए हामी भरने से पहले जांच-पड़ताल कर लें।

मिथुन
आज के दिन चिंताओं से निकलने के लिए स्वयं रास्ते खोजने चाहिए। ऑफिस में काम को कुशल बनाने के लिए बुद्धि का पूर्ण प्रयोग करें। हेल्थ में चिंता का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर न पड़ने दें। दिल से कमजोर लोगों को ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।

कर्क
आज के दिन महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें, साथ ही डेटा सेविंग को लेकर भी अलर्ट रहें। आज रोग के प्रति सचेत रहना होगा जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर बीमारी होने की आशंका बनी हुई है।

सिंह
आज के दिन कठिन परिश्रम व अत्यधिक प्रयास करने के बावजूद आपको सफलता मिलने में संदेह है। स्वास्थ्य में मीठी चीजों का सेवन करने से बचना होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना होने की आशंका है।

कन्या
आज के दिन अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें, अनावश्यक रूप से सोच-विचार वाली स्थितियों से दूरी बनानी होगी। फलों का अधिक सेवन करना ही उत्तम रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला
आज के दिन की शुरुआत भक्ति भाव से करें। श्री हनुमान जी को पुष्पांजलि अर्पित करें। शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझ कर लाएं डूब सकता है। सेहत में त्वचा से संबंधित परेशानियां होंगी या किसी न किसी एलर्जी के कारण आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक
आज के दिन किन्हीं कारणों से यात्राएं करनी पड़ सकती है, लेकिन ध्यान रहें सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें। सेहत की बात करें तो जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उनको दवा नियमित लेनी चाहिए। पारिवारिक विवादों से दूर रहना होगा।

धनु
आज के दिन स्वयं की कमी को तत्काल स्वीकार करते हुए त्रुटियों को दूर करना चाहिए। हेल्थ में अत्यधिक क्रोध अच्छे स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। इसलिए मानसिक शांति को महत्व दें।

मकर
आज के दिन बुद्धिमत्ता को पहचाने जो कि आपका मूल नेचर है। रचनात्मक विचारों को काम में प्रयोग करें। ऑफिशियल जो कार्य बनते नजर आ रहे थे, वह आज रुक सकते हैं इसको लेकर परेशान होने के बजाए अन्य कार्यों को पूर्ण करने पर ध्यान देना चाहिए।

कुंभ
आज के दिन आध्यात्मिक भाव जागृत करके रखना होगा, यदि संभव हो तो रामचरितमानस, गीता व हनुमान चालीसा का पाठ करें। की दृष्टि से ठण्ड गर्म की स्थिति हेल्थ में गिरावट करेगी, वहीं बाहर जाते समय मास्क आदि लगा कर ही निकले।

मीन
आज के दिन शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शक्ति के ह्रास से बचना चाहिए। ऑफिशियल कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें, ऐसा करना काफी लम्बे समय तक परेशानी में डाल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से लीवर की केयर करें।

Related posts

लंदन में करीना कपूर का ऐसे मन रहा है वैकेशन, आप भी देखें

mohini kushwaha

केरल में एक और आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी ने लगाया सीपीआईएम पर आरोप

Breaking News

नेताओं की पत्नियों को है हथियारों का क्रेज

piyush shukla