featured देश

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले में भूस्खलन की चपेट आया मकान, चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

768 512 16475098 thumbnail 3x2 nahan हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले में भूस्खलन की चपेट आया मकान, चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज भूस्खलन होने की सूचना मिली है। वहीं, इस भूस्खलन की चपेट में रास्त पंचायत के राकसोड़ी गांव में एक मकान आ गया।

ये भी पढ़ें :-

Sharadiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, जानिए मां शैलपुत्री की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, शुभ रंग व भोग

हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। वहीं, ग्रामीणों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास किया गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, एक को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया।

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान ममता (27) पत्नी प्रदीप सिंह, इशिता (8) पुत्री प्रदीप सिंह, अलीशा (6) पुत्री प्रदीप सिंह, ऐरंग (2) पुत्री प्रदीप सिंह और आकांशिका (7) पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर हुई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है

Related posts

रेडमी 9 प्राइम की सेल आज दोपहर 12 बजे से हुई शुरू

Ravi Kumar

खनन माफियाओं ने की सीमा पार, नेपाल से भारत लाई जा रही सफेद बालू की खेप

Aman Sharma

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप

mahesh yadav