दुनिया

गुरुवार को प्रचार अभियान में लौटेंगी हिलेरी क्लिंटन

hilery गुरुवार को प्रचार अभियान में लौटेंगी हिलेरी क्लिंटन

वाशिंगटन। अमेरिका की राष्ट्रपति पद की डेमोकेट्रिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन गुरुवार को फिर से प्रचार अभियान शुरू करेंगी। हिलेरी के प्रवक्ता निक मेरिल ने यह जानकारी दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में निमोनिया से पीड़ित हुईं हिलेरी ने मंगलवार का दिन न्यूयॉर्क के चप्पाकुआ में स्थित अपने घर में बिताया, जहां उन्होंने फिलेडेल्फिया में दिया गया राष्ट्रपति बराक ओबामा का भाषण सुना। बराक ने उनकी ओर से यह भाषण दिया था। बुधवार को हिलेरी का कोई कार्यक्रम नहीं था।

hilery

निक ने कहा, उन्होंने ब्रीफिंग्स पढ़ने, फोन करने जैसे जरूरी कार्यो में दिन व्यतीत किया। उन्होंने साथ ही टीवी पर फिलेडेल्फिया में दिया गया राष्ट्रपति बराक ओबामा का भाषण भी सुना।हिलेरी पहले बुधवार को प्रचार अभियान के लिए लौटने वाली थीं और उनके सहयोगी अर्थव्यवस्था पर उनके संभावित भाषण के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश कर रहे थे। लेकिन मंगलवार समाप्त होने तक हिलेरी के प्रचार अभियान से जुड़े एक सदस्य ने कहा कि हिलेरी कम से कम एक दिन और आराम करेंगी।

वह गुरुवार रात वाशिंगटन में कांग्रेस की हिस्पेनिक कॉकस की बैठक के समक्ष उपस्थित होने वाली हैं। हालांकि गुरुवार के लिए हिलेरी का यह कार्यक्रम निर्धारित है, लेकिन उनके सहयोगियों के मुताबिक इस दिन के लिए उनका पहले का एक प्रचार कार्यक्रम भी विचाराधीन है।हिलेरी को शुक्रवार को निमोनिया से पीड़ित पाया गया था, लेकिन उन्होंने अपना प्रचार अभियान जारी रखने का फैसला किया था।

Related posts

फ्रांस का दावा, सीरिया के ज्यादातर केमिकल हथियार तबाह

rituraj

शुभ लोन कम्पनी ने इस स्कीम के तहत जुटाई बड़ी राशि, इतने का हुआ फायदा

Trinath Mishra

चीन को चेतावनी पर बोला पाकिस्तान, ‘मसूद अजहर पर किसी के दबाव में नहीं आएंगे’

bharatkhabar