featured देश

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ी, राजीव गांधी अस्पताल चल रहा इलाज

health minister स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ी, राजीव गांधी अस्पताल चल रहा इलाज

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कुछ दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कुछ दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से उनका इलाज राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में चल रहा है। सत्येंद्र जैन कि तबीयत अब ज्यादा बिगड़ गई है। उनको सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही है। साथ ही उनका निमोनिया भी बढ़ गया है। उसके बाद उनको बुखार की भी शिकायत हो रही है।

बता दें कि एक ओर जहां सत्येंद्र जैन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात चल रही है, वहीं राजीव गांधी अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया है कि, इस समय सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर है। अस्पताल से रेफर करने का अभी कोई विचार नहीं किया गया है।

केजरीवाल ने कहा फेफड़ों में निमोनिया के पैच बढ़ गए हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब सत्येंद्र जैन की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी सीटी स्कैन रिपोर्ट दिखाती है कि उनके फेफड़ों में निमोनिया के पैच बढ़ गए हैं। उन्होंने आज काफी थकान और सांस लेने में तकलीफ महसूस की। डॉक्टरों की सभी राय मानी जाएगी।

https://www.bharatkhabar.com/congress-mla-arrived-to-vote-wearing-ppe-kit/

गृहमंत्री शाह ने की जल्द ठीक होने की कामना

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने लिखा है, मैं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जो इस समय कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

वह राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को अस्पताल के निदेशक ने बताया कि सत्येंद्र जैन को अभी बुखार बना हुआ है। इसके लिए दवाएं दी जा रही हैं। शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में सुधार हुआ है। उल्लेखनीय है कि तेज बुखार और सांस लेने की शिकायत के बाद सोमवार रात सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हुए थे।

मंगलवार को उनकी कोरोना की जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन कोरोना के लक्षण होने के कारण डॉक्टरों ने बुधवार को उनकी दोबारा से जांच की,जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। गुरुवार को डॉक्टरों ने कहा था कि भर्ती होने के एक दिन के बाद से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ रही है। वह काफी संयमित भोजन ले रहे हैं।

Related posts

हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

shipra saxena

Mumbai Fire News: मुंबई के कुर्ला इलाके की एक इमारत में लगी आग, एक महिला की मौत

Rahul

जानिए आखिर क्यों बापू ने हाथ में झाड़ू उठाकर देश को स्वच्छ बनाने का लिया था संकल्प

rituraj