featured देश

हरियाणा : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा शांति से रहो

owaisi हरियाणा : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा शांति से रहो

नई दिल्ली: हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज ने अब असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया है। विज ने ओवैसी से कहा है कि यहां शांति से रह लो और नफरत मत फैलाओ। उन्‍होंने ओवैसी के एक बयान का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट कर ओवैसी पर निशाना साधा है।

owaisi हरियाणा : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा शांति से रहो

 

ट्वीट कर करते हैं वार

आपको बता दें कि अनिल विज लगातार ट्वीट से विभिन्‍न नेताओं पर निशाना साधते हैं। वह अपने ट्वीट के जरिये राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं पर हमला करते रहे हैं। उन्‍होंने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर पाकिस्‍तान जाने के लिए हमला किया था।

ओवैसी पर नफरत करने का आरोप

मंगलवार को विज ने ट्वीट किया कर असदुद्दीन ओवैसी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। विज ने ओवैसी को टैग करते हुए लिखा कि भारत में शांति से रहें और नफरत न फैलाएं। विज ने ओवैसी के एक बयान का उल्‍लेख करते हुए कहा है कि वह पाकिस्‍तान नहीं गए यह अच्‍छी बात है, लेकिन यहां शांति से रहें और नफरत मत फैलाएं।

बता दें कि विज ने तीन दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्‍होंने सिद्धू के पाकिस्‍तान दौरे पर जाने के लिए निशाना साधा था। उन्‍होंने सिद्धू के पाकिस्‍तान के लोगों और सेना के कुछ जवानों के साथ सेल्‍फी खिंचवाने पर आपत्ति जताई थी।

विज ने सिद्धू पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ करने पर निशाना साधा है। विज ने  ट्वीट किया, सिद्धू भले ही पाकिस्तान की सेना के साथ जितनी मर्जी सेल्फी खिंचवा लें, लेकिन भारतीय सेना हर मोर्चे पर पाकिस्तान के दांत खट्टे करके रहेगी।  विज ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर दूसरी बार हमला बोला है। इससे पहले जब वह पाकिस्तान गए थे, तब भी विज ने सिद्धू पर सवाल उठाए थे। विज ने कहा कि रंग बदलने में सिद्धू गिर‍गिट से भी आगे निकले।

 

Related posts

श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पेटीएम से स्वीकार होगा दान

Trinath Mishra

कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगाया आरोप कहा: 1200 करोड़ का खनन घोटाला हुआ

mahesh yadav

ब्रिटिश संसद में खारिज हुआ ब्रिक्जिट बिल, थेरेसा मे के सांसदों ने भी बिल के विरोध में की वोटिंग

mahesh yadav